मुख्य समाचार

शिमला : ICICI बैंक की कसुम्पटी ब्रांच में लगभग 4 करोड़ रूपये का घोटाला

शिमला (ब्यूरो रिपोर्ट),

शिमला स्थित आईसीआईसीआई बैंक की कसुम्पटी ब्रांच में लगभग 4 करोड़ रूपये का घोटाला सामने आया है। जानकारी के अनुसार शिमला के माल रोड स्थित ICICI के हेड ऑफिस के मैनेजर सुमित डोगरा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया अरविंद कुमार व्यक्ति उनकी कसुम्पटी ब्रांच का मैनेजर है। उसने बैंक के एक ग्राहक के म्यूचुअल फंड की राशि को बैंक के अकाउंट में ट्रांसफर करने के बजाए अपने अकाउंट में डाल दिया। रिकॉर्ड देखा गया तो उसमें म्यूचुअल फंड के पैसों से जुड़ा रिकॉर्ड नहीं था। कसुम्पटी ब्रांच के मैनेजर अरविंद कुमार ने बैंक के नाम पर करीब 3,89,89,582 रुपये की धोखाधड़ी की है। ग्राहक की शिकायत पर बैंक की कमेटी ने जब इस पूरे मामले की जांच की, तो पता लगा कि अरविंद कुमार ने बैंक के नाम पर करीब 3,89,89,582 रुपये की धोखाधड़ी की है। उसने ग्राहकों के पैसों को अपने ही अकाउंट में डाल दिया, जबकि बैंक अकाउंट में ऐसी कोई रकम नहीं आई है। मामले की पुष्टि एएसपी सुनील नेगी ने भी की है और शिमला पुलिस ने FIR नंबर 02/23 और IPC की धारा 406, 420 के तहत मामला दर्ज किया है।

Himachal Darpan

Recent Posts

कन्या पूजन के बहाने मासूम से दुष्कर्म का आरोप, ऊना में सनसनी

ब्यूरो रिपोर्ट ऊना। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला के अंब उपमंडल के एक गांव में…

1 hour ago

सोलन में धारदार हथियारों से हमला: तीन घायल, 20 आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के सोलन जिला में धारदार हथियारों से हमला कर तीन युवकों…

1 hour ago

भीषण सड़क हादसा: खाई में गिरी कार, दो की मौके पर व रास्ते में मौत

हेमंत चौहान श्री रेणुका जी जिला सिरमौर के श्रीरेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र में रविवार दोपहर एक…

2 hours ago

हिमाचल में बदला मौसम का मिजाज: 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, बर्फबारी से बढ़ी मुश्किले

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। भारत…

10 hours ago

नाहन के रानी का बाग़ में 29 मार्च को बिजली रहेगी बंद

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन शहर के रानी का बाग़ क्षेत्र में 29 मार्च…

1 day ago

अंडमान-निकोबार में तैनात हिमाचल के अधिकारी अनुपम मेहता का निधन।

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला के उपमंडल धीरा के तहत आने वाली ग्राम…

1 day ago