चंबा (ओपी शर्मा/सब एडिटर),
जिला चंबा के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपना लोहा मनवा चुके हैं। यहां के लड़के और लड़कियां विभिन्न तरह के खेलों में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी चंबा का नाम शिखर तक पहुंचा रहे हैं। जिला चंबा के भट्टियात के नौजवान अब जूडो कराटे में देश दुनिया में अपनी पहचान बनाने के लिए आगे बढ़ रहे हैं। ऐसे में नाइट दोजो चुवाडी के खिलाड़ी पिछले लगभग 1 वर्ष से अपने क्षेत्र चुवाडी में कराटे का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। उनको यह प्रशिक्षण आशीष ठाकुर कराटे के गुर सिखा रहे हैं। भट्टियात निवासी आशीष ठाकुर ने दिन-रात कड़ी मेहनत से कराटे खिलाडिय़ों की एक बड़ी फौज तैयार कर दी है, जो कराटे की विभिन्न कलाओं में महारथ हासिल कर चुके हैं। नाइट दोजो चुवाडी के खिलाड़ी अपने शिक्षक आशीष ठाकुर की अगुवाई में 11 जनवरी 2023 से 13 जनवरी 2023 तक जिला हिमाचल प्रदेश के अर्की में चलने वाली नॉर्थ जोन रायसो तेकी गोजू रयु कराटे चैंपियनशिप 2023 में हिस्सा लेने पहुंचे हैं। गुरु आशीष ठाकुर का कहना है कि इस चैंपियनशिप के साथ तीन दिवसीय कराटे कैंप का भी आयोजन किया गया था। जिसमें सभी बच्चों ने विभिन्न प्रकार के आत्मरक्षा के गुर हासिल किए। सीनियर सटूडेंट आर्यन और अभय का कहना है कि हम सभी काफी लंबे समय से मेहनत कर रहे हैं और हम पूरी कोशिश करेंगे कि हम अपने क्षेत्र और जिला चंबा लिए एक बेहतरीन परिणाम लेकर आएं।
ब्यूरो रिपोर्ट किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के…
ब्यूरो रिपोर्ट। ज्वालामुखी। गुम्मर निवासी अरुण कुमार के अचानक लापता होने का मामला सामने आया…
ब्यूरो रिपोर्ट मौसम विभाग के शिमला केंद्र के अनुसार, प्रदेश में 29 सितंबर तक कई…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति को…
ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। जिला चंबा की ग्राम पंचायत रजेरा के कैथारी भूई गांव में घास…
संध्या कश्यप नाहन। पच्छाद उपमंडल के काहन गांव के पास शुक्रवार देर रात हुए सड़क…