अपराध /दुर्घटना

ठियोग : ढांक से गिर कर हुई एक नेपाली मूल के व्यक्ति की मृत्यु

शिमला (विकास शर्मा/ब्यूरो चीफ),  

शाम के समय देहा पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति 50 से 60 मीटर गहरी खाई में गिर गया है। जानकारी देते हुए डीएसपी ठियोग सिद्धार्थ शर्मा ने बताया कि पुलिस को सुरेश बजरोली डा० बलघार तह० ठियोग जिला शिमला ने बजरिया फोन द्वारा थाना में सूचना दी कि एक व्यक्ति रास्ते से चलते समय ढाक से नाले मे गिर गया है और पुलिस मौका पर रवाना हो गई। जहाँ रास्ता से करीब 50/60 मीटर नीचे ढाक से नाले मे एक व्यक्ति अचेत अवस्था मे गिर पड़ा पाया जिसके शरीर, सर आदि पर चोटें लगी थी। मौका पर ग्रामीण व्यक्ति सुरेश व सुरेन्द्र भी मौजूद रहे। नजदीक जाकर जांच करने पर व्यक्ति मृत पाया गया। लाश का निरीक्षण करके तलाशी ली गई जिसकी जेब से एक आधार कार्ड मिला जिस पर मृत व्यक्ति का नाम धन राज (नेपाली) C/O राम सिंह, रोशन लाल बिल्डिंग घनाटी परहैट 63 शिमला व उम्र 38 साल पाया। वहां के लोगों से पुछताछ व तस्दीक पर पाया कि उपरोक्त मृतक धनराज अरसा करीब 15/20 दिन से सुरेन्द्र निवासी बजरोली डा० बलघार के पास रहता व काम करता था जो शराब पीने का आदि था। समय करीब 5.30/6:00 बजे शाम जब यह बजरोली पुल से आगे पैदल तंग रास्ता से जा रहा था तो तंग रास्ते और शराब के नशे के कारण ढांक से गिर गया। वहीं स्कूल के ग्राउंड मे खेल रहे बच्चों ने इसे ढांक से गिरते देखा जिन्होंने इसकी सूचना इसके मालिक सुरेन्द्र व सुरेश को दी जो मौका पर पहुँचे। जिन्होनें इस बारे थाना पर सूचना दी। मृतक उपरोक्त को स्थानीय लोगों की सहायता से नाले से निकालकर CH ठियोग भेजा गया है जिसका वहां पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।

Himachal Darpan

Recent Posts

हिमाचल में मानसून से 3,220 करोड़ से अधिक का नुकसान, 373 लोगों की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में इस वर्ष मानसून अवधि के दौरान भारी बारिश, बादल फटने,…

5 hours ago

हिमाचल में 29 सितंबर तक बारिश का दौर, 30 सितंबर से मौसम साफ होने की संभावना;

ब्यूरो रिपोर्ट किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के…

24 hours ago

बाल कटवाने गया था अरुण कुमार, फिर कहां हुआ गायब? CCTV में दिखा आखिरी बार, अब तलाश में जुटे परिजन

ब्यूरो रिपोर्ट। ज्वालामुखी। गुम्मर निवासी अरुण कुमार के अचानक लापता होने का मामला सामने आया…

1 day ago

किन्नौर की चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी, हिमाचल में बारिश का अलर्ट; सिरमौर में ऑरेंज चेतावनी

ब्यूरो रिपोर्ट मौसम विभाग के शिमला केंद्र के अनुसार, प्रदेश में 29 सितंबर तक कई…

2 days ago

सरकारी CBSE स्कूलों में शिक्षक भर्ती पर हाईकोर्ट का अहम फैसला, CTET पास अभ्यर्थी भी पात्र

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति को…

2 days ago

घास काटते समय ढांक से गिरी 60 वर्षीय बीना देवी, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। जिला चंबा की ग्राम पंचायत रजेरा के कैथारी भूई गांव में घास…

2 days ago