मुख्य समाचार

किन्नौर : जिला किन्नौर के ऊंची पहाड़ियों पर बिछी सफेद चादर

किन्नौर (देवकला नेगी/संवाददाता),

जनजातीय जिला किन्नौर के ऊंची पहाड़ियों पर ताजा बर्फबारी हुई है। बता दें कि बर्फबारी से पहाड़ियों की सुंदरता में चार चांद लग गया है। किन्नौर जिला के छितकुल में लगभग 4 इंच, सांगला में 3 इंच तथा कल्पा में 2 इंच तक ताजा बर्फबारी हुई है जिसके चलते समूचा जिला किन्नौर ठंड की चपेट में आ गया है। किन्नौर जिला में बर्फबारी से बागवानों व किसानों के चेहरे खिले हुए है। बता दें कि काफी लंबे समय से जिले में बर्फबारी ना होने से सूखा पड़ गया था जिसके चलते बागवान व किसानों की परेशानियां बढ़ गई थी लेकिन अब जिले में बर्फबारी होने से कहीं न कहीं बागवानों व किसानों को फायदा हुआ है। वहीं किन्नौर के लोगों का मानना है कि जिले में बढ़ रहे हाइड्रो प्रोजेक्ट के कारण ही जिले में बर्फबारी नहीं हो रही, हो भी रही तो कम हो रही जिससे बागवानों व किसानों के बगीचों में पैदावार भी कम हो गई है।

Himachal Darpan

Recent Posts

हिमाचल में मानसून से 3,220 करोड़ से अधिक का नुकसान, 373 लोगों की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में इस वर्ष मानसून अवधि के दौरान भारी बारिश, बादल फटने,…

6 hours ago

हिमाचल में 29 सितंबर तक बारिश का दौर, 30 सितंबर से मौसम साफ होने की संभावना;

ब्यूरो रिपोर्ट किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के…

1 day ago

बाल कटवाने गया था अरुण कुमार, फिर कहां हुआ गायब? CCTV में दिखा आखिरी बार, अब तलाश में जुटे परिजन

ब्यूरो रिपोर्ट। ज्वालामुखी। गुम्मर निवासी अरुण कुमार के अचानक लापता होने का मामला सामने आया…

1 day ago

किन्नौर की चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी, हिमाचल में बारिश का अलर्ट; सिरमौर में ऑरेंज चेतावनी

ब्यूरो रिपोर्ट मौसम विभाग के शिमला केंद्र के अनुसार, प्रदेश में 29 सितंबर तक कई…

2 days ago

सरकारी CBSE स्कूलों में शिक्षक भर्ती पर हाईकोर्ट का अहम फैसला, CTET पास अभ्यर्थी भी पात्र

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति को…

2 days ago

घास काटते समय ढांक से गिरी 60 वर्षीय बीना देवी, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। जिला चंबा की ग्राम पंचायत रजेरा के कैथारी भूई गांव में घास…

2 days ago