मुख्य समाचार

सिरमौर : विधिक सहायता एवं डिफेंस परामर्श प्रणाली कार्यालय का किया गया शुभारंभ

ददाहू (हेमंत चौहान/संवाददाता),

सिरमौर जिला न्यायालय नाहन में आज विधिक सहायता एवं डिफेंस परामर्श प्रणाली कार्यालय ने कार्य करना आरंभ कर दिया है। इस कार्यालय का विधिवत शुभारंभ हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश अमजद ए. सैयद ने हि.प्र. उच्च न्यायालय से वर्चुअल माध्यम से किया। उन्होंने प्रदेश के छः जिलों शिमला, सिरमौर, सोलन, कांगड़ा, कुल्लू तथा ऊना में विधिक सहायता एवं डिफेंस परामर्श प्रणाली कार्यालयों का एक साथ शुभारंभ किया। हि.प्र. उच्च न्यायालय की न्यायाधीश एंव हि.प्र. विधिक सेवा प्राधिकरण की कार्यकारी अध्यक्ष सबिना व हि.प्र. उच्च न्यायालय के न्यायाधीशगण तथा बार एसोसियेशन के सदस्य उपस्थित रहे। उद्घाटन अवसर पर मुख्य न्यायाधीश ने नये कार्यालयों के खुलने पर अपनी शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के आधे जिलों में विधिक सहायता एवं डिफेंस परामर्श प्रणाली कार्य कर रही है और लक्ष्य शत-प्रतिशत हासिल करने का है। उन्होंने कहा कि यह प्रणाली पायलट आधार पर देश में नासिक तथा महाराष्ट्र में लागू की गई थी और इसकी सौ फीसदी सफलता मिलने पर प्रणाली को देशभर में लागू करने का लक्ष्य है। जिला न्यायालय नाहन के जिला एवं सत्र न्यायाधीश राकेश कुमार चैधरी, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सदस्य सचिव प्रेम पाल रांटा सहित जिला न्यायालय के समस्त न्यायाधीश तथा जिला बार एसोसियेशन के सदस्य इस अवसर पर उपस्थित रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

हिमाचल में मानसून से 3,220 करोड़ से अधिक का नुकसान, 373 लोगों की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में इस वर्ष मानसून अवधि के दौरान भारी बारिश, बादल फटने,…

7 hours ago

हिमाचल में 29 सितंबर तक बारिश का दौर, 30 सितंबर से मौसम साफ होने की संभावना;

ब्यूरो रिपोर्ट किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के…

1 day ago

बाल कटवाने गया था अरुण कुमार, फिर कहां हुआ गायब? CCTV में दिखा आखिरी बार, अब तलाश में जुटे परिजन

ब्यूरो रिपोर्ट। ज्वालामुखी। गुम्मर निवासी अरुण कुमार के अचानक लापता होने का मामला सामने आया…

1 day ago

किन्नौर की चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी, हिमाचल में बारिश का अलर्ट; सिरमौर में ऑरेंज चेतावनी

ब्यूरो रिपोर्ट मौसम विभाग के शिमला केंद्र के अनुसार, प्रदेश में 29 सितंबर तक कई…

2 days ago

सरकारी CBSE स्कूलों में शिक्षक भर्ती पर हाईकोर्ट का अहम फैसला, CTET पास अभ्यर्थी भी पात्र

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति को…

2 days ago

घास काटते समय ढांक से गिरी 60 वर्षीय बीना देवी, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। जिला चंबा की ग्राम पंचायत रजेरा के कैथारी भूई गांव में घास…

2 days ago