मुख्य समाचार

सिरमौर : नाहन शहर के गोविन्दगढ़ मोहल्ला से दिल्ली गेट तक नहीं चलेंगे वाहन-उपायुक्त

ददाहू (हेमंत चौहान/संवाददाता),

उपायुक्त सिरमौर आर. के. गौतम ने बताया कि आवश्यक मुरम्मत के लिए नाहन शहर के गोविन्दगढ़ मोहल्ला-बवेजा पेट्रोल पंप से लेकर दिल्ली गेट तक की सड़क को 13 जनवरी से 15 जनवरी तक (दिन-रात) वाहनों की आवाजाही के लिए बंद रखा जाएगा। इस रूट पर चलने वाले सभी वाहनों (माल वाहक वाहनों को छोड़कर) को बाल्मिकी बस्ती से बस स्टैंड-गुन्नुघाट व यशवंत चौक की ओर चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि माल वाहक वाहन रात्रि 11 बजे से सुबह 4 बजे तक ही बाल्मिीकी बस्ती से बस स्टैंड, गुन्नगुघाट से यशवंत चौक की ओर आ जा सकेंगे।  आर.के. गौतम ने उपरोक्त सड़क की मुरम्मत और वाहनों के वैकल्पिक मार्ग को देखते हुए बाल्मिकी बस्ती, बस स्टैंड, गुन्नुघाट व यशवंत चौक के मार्ग पर वाहनों की पार्किंग को रोकने के लिए पुलिस विभाग को निर्देश दिए हैं। इन स्थलों पर खड़े होने वाले वाहनों को बस स्टैंड पार्किंग तथा नगर परिषद पार्किग स्थल पर खड़ा किया जाएगा ताकि सड़क मुरम्मत की अवधि में शहर में यातायात को सुचारू रखा जा सके। उपायुक्त ने लोक निर्माण विभाग (राष्ट्रीय उच्च मार्ग)) के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़क मुरम्मत कार्य को दिन-रात किया जाए तथा दो-सड़का तथा राजकीय महाविद्यालय से पहले ही मुख्य मार्ग पर सूचना बोर्ड लगाकर मालवाहक चालकों को उक्त सड़क के अवरूद्ध होने बारे आवश्यक जानकारी उपलब्ध करवाएं।

Himachal Darpan

Recent Posts

हिमाचल में मानसून से 3,220 करोड़ से अधिक का नुकसान, 373 लोगों की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में इस वर्ष मानसून अवधि के दौरान भारी बारिश, बादल फटने,…

8 hours ago

हिमाचल में 29 सितंबर तक बारिश का दौर, 30 सितंबर से मौसम साफ होने की संभावना;

ब्यूरो रिपोर्ट किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के…

1 day ago

बाल कटवाने गया था अरुण कुमार, फिर कहां हुआ गायब? CCTV में दिखा आखिरी बार, अब तलाश में जुटे परिजन

ब्यूरो रिपोर्ट। ज्वालामुखी। गुम्मर निवासी अरुण कुमार के अचानक लापता होने का मामला सामने आया…

1 day ago

किन्नौर की चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी, हिमाचल में बारिश का अलर्ट; सिरमौर में ऑरेंज चेतावनी

ब्यूरो रिपोर्ट मौसम विभाग के शिमला केंद्र के अनुसार, प्रदेश में 29 सितंबर तक कई…

2 days ago

सरकारी CBSE स्कूलों में शिक्षक भर्ती पर हाईकोर्ट का अहम फैसला, CTET पास अभ्यर्थी भी पात्र

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति को…

2 days ago

घास काटते समय ढांक से गिरी 60 वर्षीय बीना देवी, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। जिला चंबा की ग्राम पंचायत रजेरा के कैथारी भूई गांव में घास…

2 days ago