मुख्य समाचार

राजगढ़ : ग्राम पंचायत कोठिया जाजर में हुआ डिजिटल वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन

राजगढ़ (निशेष शर्मा/संवाददाता),

आज विकासखंड राजगढ़ की ग्राम पंचायत कोठिया जाजर में हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक समिति की शाखा राजगढ़ द्वारा डिजिटल वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें खंड विकास कार्यालय में कार्यरत अनीता जस्टा, विकास ग्राम संगठन कोठिया जाजर, स्वयं सहायता समूह कोठिया, सरस्वती स्वयं सहायता समूह जाजर, थान देवता कोठिया, पोल माता धरोटी, शारदा माता धरोटी, कालू भाट मयोग, लक्ष्मी कोट ढांगर व शिवशक्ति स्वयं सहायता समूह के पदाधिकारियों व सदस्यों सहित लगभग 80 लोगों ने भाग लिया। इस अवसर पर शाखा प्रबंधक उमेद सिंह कंवर ने उपस्थित लोगों को डिजिटल बैंकिंग, UPI फ्रोड, मोबाइल बैंकिंग, विभिन्न जमा व ऋण योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हमें फ्रॉड फोन कॉल्स, एस एम एस, अन ओथोराइजर फेक एप्लीकेशन इंस्टॉलेशन बचना चाहिए व अपने एटीएम व मोबाइल एप्लीकेशन के पिन रेगुलर इंटरवल पर परिवर्तित करने चाहिए व OTP इत्यादि जानकारी किसी से साझा ना करें। शाखा से आए कार्यकारी सहायक नव सचिव काशिव ने उपस्थित लोगों को वित्तीय अनुशासन, विभिन्न जमा योजनाओं, सिबिल स्कोर आदि के बारे में जानकारी दी।

Himachal Darpan

Recent Posts

हिमाचल में मानसून से 3,220 करोड़ से अधिक का नुकसान, 373 लोगों की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में इस वर्ष मानसून अवधि के दौरान भारी बारिश, बादल फटने,…

9 hours ago

हिमाचल में 29 सितंबर तक बारिश का दौर, 30 सितंबर से मौसम साफ होने की संभावना;

ब्यूरो रिपोर्ट किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के…

1 day ago

बाल कटवाने गया था अरुण कुमार, फिर कहां हुआ गायब? CCTV में दिखा आखिरी बार, अब तलाश में जुटे परिजन

ब्यूरो रिपोर्ट। ज्वालामुखी। गुम्मर निवासी अरुण कुमार के अचानक लापता होने का मामला सामने आया…

1 day ago

किन्नौर की चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी, हिमाचल में बारिश का अलर्ट; सिरमौर में ऑरेंज चेतावनी

ब्यूरो रिपोर्ट मौसम विभाग के शिमला केंद्र के अनुसार, प्रदेश में 29 सितंबर तक कई…

2 days ago

सरकारी CBSE स्कूलों में शिक्षक भर्ती पर हाईकोर्ट का अहम फैसला, CTET पास अभ्यर्थी भी पात्र

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति को…

2 days ago

घास काटते समय ढांक से गिरी 60 वर्षीय बीना देवी, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। जिला चंबा की ग्राम पंचायत रजेरा के कैथारी भूई गांव में घास…

2 days ago