मुख्य समाचार

भरमौर : कैबिनेट बैठक की अधिसूचना निकलते ही खिले एनपीएस कर्मचारियों के चेहरे

भरमौर (महिंद्र पटियाल/संवाददाता),

सुनील जरयाल जिला अध्यक्ष एनपीएस कर्मचारी महासंघ चंबा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि जिस कैबिनेट का इंतजार सभी को बेसब्री से था आखिरकार उसकी चिट्ठी सोशल मीडिया में वायरल होते ही एनपीएस कर्मचारियों के चेहरे खिल उठे हैं। उन्हें अब ओ पी एस बहाली का तोहफा मिलने की उम्मीद  जगी है। एक लंबा संघर्ष अंजाम की और बढ़ता दिख रहा है। जरयाल ने बताया कि महासंघ को पूर्ण आशा है कि अब कर्मचारियों के जख्मों पर मरहम लगेगा और एनपीएस के दानव से उन्हें और आने वाली पीढ़ियों को निजात मिलेगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि ओपीएस बहाली के साथ ही प्रदेश सरकार एनपीएस कर्मचारियों पर दर्ज की गई। एफआईआर और मुकदमों को भी वापिस लेगी और जिन कर्मचारियों को द्वेष भावना से ट्रांसफर किया गया था। उनका समायोजन भी प्रदेश सरकार सामान्य तबादला आदेशों से पहले तुरंत करेगी।

Himachal Darpan

Recent Posts

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने पर्वतारोही सचिन गांगटा को किया सम्मानित, युवाओं के लिए बताया प्रेरणास्रोत

(ब्यूरो रिपोर्ट ), शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज जुब्बल के कठासू निवासी युवा पर्वतारोही…

12 hours ago

ठियोग में नशे के बड़े नेटवर्क पर पुलिस का प्रहार, तीन घरों में एक साथ रेड; 8 किलो चरस बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। नशा तस्करी के खिलाफ शिमला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ठियोग…

12 hours ago

खजान सिंह हत्याकांड में बड़ा खुलासा: सिरमौर पुलिस ने दो और आरोपियों को किया गिरफ्तार, अब तक तीन गिरफ्त में

ब्यूरो रिपोर्ट शिलाई (सिरमौर)। जिला सिरमौर के शिलाई क्षेत्र में गोली मारकर की गई खजान…

12 hours ago

युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा मौका, 95 पदों पर भर्ती…इस दिन होगा इंटरव्यू

(ब्यूरो रिपोर्ट ).   जिला सोलन के बद्दी में तीन औद्योगिक कंपनियों में कुल 95…

12 hours ago

बिलासपुर की ओल्ड तहसील मेन मार्केट में पिता-पुत्र से मारपीट, दो व्यक्तियों पर गाली-गलौच और जान से मारने की धमकी देने के आरोप

ब्यूरो रिपोर्ट बिलासपुर। पुलिस थाना सदर के तहत बिलासपुर शहर की ओल्ड तहसील मेन मार्केट…

12 hours ago