भरमौर (महिंद्र पटियाल/संवाददाता),
सुनील जरयाल जिला अध्यक्ष एनपीएस कर्मचारी महासंघ चंबा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि जिस कैबिनेट का इंतजार सभी को बेसब्री से था आखिरकार उसकी चिट्ठी सोशल मीडिया में वायरल होते ही एनपीएस कर्मचारियों के चेहरे खिल उठे हैं। उन्हें अब ओ पी एस बहाली का तोहफा मिलने की उम्मीद जगी है। एक लंबा संघर्ष अंजाम की और बढ़ता दिख रहा है। जरयाल ने बताया कि महासंघ को पूर्ण आशा है कि अब कर्मचारियों के जख्मों पर मरहम लगेगा और एनपीएस के दानव से उन्हें और आने वाली पीढ़ियों को निजात मिलेगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि ओपीएस बहाली के साथ ही प्रदेश सरकार एनपीएस कर्मचारियों पर दर्ज की गई। एफआईआर और मुकदमों को भी वापिस लेगी और जिन कर्मचारियों को द्वेष भावना से ट्रांसफर किया गया था। उनका समायोजन भी प्रदेश सरकार सामान्य तबादला आदेशों से पहले तुरंत करेगी।
नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन शहर के रानी का बाग़ क्षेत्र में 29 मार्च…
ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला के उपमंडल धीरा के तहत आने वाली ग्राम…
ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने प्रारंभिक शिक्षा विभाग में टीजीटी (मेडिकल)…
चंबा (ओपी शर्मा ,संवाददाता ), विश्वप्रसिद्ध चौरासी मंदिर परिसर, भरमौर में स्थित भगवान धर्मराज मंदिर…
रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी,संवाददाता ), नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में आज 28 मार्च, 2026…
शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), दिनांक 27.03.2026 को पुलिस को एक शिकायतपत्र प्राप्त हुआ…