मुख्य समाचार

सिरमौर : आपदा की स्थिति में टॉल फ्री नम्बर 112, 1070 व 1077 पर करें सम्पर्क – डीसी

राजगढ़ (पवन तोमर/ब्यूरो चीफ),

भारतीय मौसम विभाग के मौसम विज्ञान केन्द्र द्वारा प्रदेश के लिये आगामी 11 व 12 जनवरी को यलो अलर्ट जारी करने के संदर्भ में उपायुक्त आर.के. गौतम ने जिला में एडवाईजरी जारी करते हुए स्थानीय लोगों विशेषकर पर्यटकों को ऊंचाई वाले क्षेत्रों की ओर रूख न करने की सलाह दी है। उन्होंने पर्यटन व्यवसायियों, होटल कारोबारियों व स्थानीय लोगों से जिला में बाहर प्रदेशों से आए सैलानियों को जिला की भौगोलिक स्थित से अवगत करवाने तथा पर्वतीय क्षेत्रों में ट्रेंकिंग से बचने की सलाह देने की अपील की है। आर.के. गौतम ने कहा कि मौसम विज्ञान केन्द्र द्वारा जारी मौसम सलाह के अनुसार अगले दो दिनांे तक प्रदेश के अलग अलग स्थानों पर आंधी और बिजली गिरने की संभावना है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग व विद्युत विभागांे को पहले से ही सभी एहतियाति उपाय करने को कहा है। सभी फील्ड कर्मचारियों को सतर्कता और तत्परता की स्थिति में रहने के निर्देश दिये हैं। उपायुक्त ने किसी भी आपात स्थिति में टोल फ्री नम्बर 1077, 1070 अथवा 112 पर सम्पर्क करने की सलाह दी है ताकि पर्यटकों को आसानी से सुविधा मिल सके और हितधारक विभागों के पास उपलब्ध संसाधनों को आवश्यकतानुसार जुटाया जा सके।

Himachal Darpan

Recent Posts

हिमाचल में बदला मौसम का मिजाज: 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, बर्फबारी से बढ़ी मुश्किले

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। भारत…

6 hours ago

नाहन के रानी का बाग़ में 29 मार्च को बिजली रहेगी बंद

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन शहर के रानी का बाग़ क्षेत्र में 29 मार्च…

23 hours ago

अंडमान-निकोबार में तैनात हिमाचल के अधिकारी अनुपम मेहता का निधन।

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला के उपमंडल धीरा के तहत आने वाली ग्राम…

24 hours ago

टीजीटी (मेडिकल) भर्ती का अंतिम परिणाम घोषित, 166 अभ्यर्थी चयनित

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने प्रारंभिक शिक्षा विभाग में टीजीटी (मेडिकल)…

24 hours ago

फरियादी सीधे भगवान को लिख रहे चिट्ठियां, भरमौर के धर्मराज मंदिर पहुंच रहे देशभर से पत्र बने चर्चा का विषय

चंबा (ओपी शर्मा ,संवाददाता ), विश्वप्रसिद्ध चौरासी मंदिर परिसर, भरमौर में स्थित भगवान धर्मराज मंदिर…

1 day ago

नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में 90वीं हिंदी कार्यशाला का आयोजन

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी,संवाददाता ), नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में आज 28 मार्च, 2026…

1 day ago