राजगढ़ (पवन तोमर/ब्यूरो चीफ़),
राजकीय प्रारंभिक शिक्षा खण्ड राजगढ़ में अनिल भारद्वाज ने खण्ड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी के रूप में कार्यभार ग्रहण किया। इस मौके पर PT.A के राज्य उपाध्यक्ष सुखदर्शन ठाकुर, महिला विम राज्य उपाध्यक्ष आरती चौहन, पूनम चौहान, अजय ठाकुर, संदीप शर्मा बी०आर०सी०सी० रमेश वर्मा, सुरेन्द्र मेहता, दीपक ठाकुर, संदीप ठाकुर देशराज सोमदत अधीक्षक, शिवराम वरिष्ठ सहायक, मनोज शर्मा तथा कार्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। सभी अध्यापकों ने अनिल भारद्वाज को खण्ड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी बनने पर मुबारकबाद देकर शुभकामनाएं दी तथा अनिल भारद्वाज ने सबका धन्यवाद किया। इस अवसर पर प्रैस को संबोधित करते हुए राज्य उपाध्यक्ष सुखदर्शन ठाकुर ने जिला सिरमौर के सभी प्रमोट हुए प्रारंभिक शिक्षा अधिकारियों को बधाई दी तथा हिमाचल प्रदेश सरकार, विभाग तथा जिल्ला प्राथमिक शिक्षक संघ को प्रोमोशन निकलवाने के लिए धन्यवाद किया। साथ ही उप निदेशक महोदय जिला सिरमौर से आग्रह किया कि जल्दी ही केन्द्र मुख्य शिक्षकों की पदोन्नति की जाए ताकि, जिले में खाली पड़े CHT के पदों को भरा जाए और जल्दी ही बैच वाइज़ JBT की भर्ती की लिस्ट निकलनाएं ताकि जिला के दुर्गम क्षेत्रों में खाली पड़े JBT के पदों को भरा जाएं जिससे छोटे बच्चों को लाभ मिले।
ब्यूरो रिपोर्ट। संगड़ाह, अम्बाला साइबर क्राइम थाना पुलिस ने Paytm KYC अपडेट करने के नाम…
ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में इस वर्ष मानसून अवधि के दौरान भारी बारिश, बादल फटने,…
ब्यूरो रिपोर्ट किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के…
ब्यूरो रिपोर्ट। ज्वालामुखी। गुम्मर निवासी अरुण कुमार के अचानक लापता होने का मामला सामने आया…
ब्यूरो रिपोर्ट मौसम विभाग के शिमला केंद्र के अनुसार, प्रदेश में 29 सितंबर तक कई…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति को…