अपराध /दुर्घटना

मंडी : सुंदरनगर पुलिस ने चंडीगढ़ के दो व्यक्तियों से बरामद की 894 ग्राम चरस

मंडी (नितेश सैनी/संवाददाता),

सुंदनगर पुलिस को नशा तस्करों के खिलाफ चलाए गए अभियान में लगातार सफलताएं मिलती जा रहे हैं ताजा मामले में सुंदरनगर पुलिस ने चंडीगढ़ मनाली नेशनल हाईवे 21 पर पुंघ में नाकाबंदी के दौरान दो व्यक्तियों से  894 ग्राम चरस बरामद करने में सफलता हासिल की है वहीं पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार सुंदरनगर पुलिस के ASI दौलत राम ने देर शाम अपने अन्य कर्मचारियों के साथ पुंघ में यातायात चैकिंग व नाकाबन्दी के दौरान मौजूद थे उसी दौरान हर आने-जाने वाले वाहन की चेकिंग की जा रही थी। उसी समय मंडी से बिलासपुर की ओर जा रही एक चंडीगढ़ नंबर की गाड़ी टाटा इंडिगो CH01AG-0778 को चेक किया तो उसमें सवार दो व्यक्तियों से 894 ग्राम चरस बरामद की गई। आरोपीयों की पहचान 50 वर्षीय देवेन्द्र पाल पुत्र रूढ़ चन्द सैक्टर 30 चण्डीगढ़ व 52 वर्षीय अफजल खान पुत्र फिरोज खान सैक्टर 30 चण्डीगढ़ के रूप में हुई है वहीं पुलिस ने दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है। शनिवार को मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी सुंदरनगर दिनेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अधीन धारा 20, 29 NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और मामले में जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि नशे का कारोबार करने वाले लोगों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

Himachal Darpan

Recent Posts

राजगढ़ में चिट्टा तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई, ट्रक से 3.17 ग्राम हेरोइन बरामद; दो गिरफ्तार

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को…

20 hours ago

चंबा में गोल्ड टेस्टिंग मशीन पर उठे सवाल, 24 कैरेट के कड़े को 22 कैरेट बताने पर मचा बवाल

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। इरावती होटल में चल रही गोल्ड एग्जीबिशन के दौरान सोने की शुद्धता…

23 hours ago

बडू साहिब में जुए का भंडाफोड़, ताश की बाजी लगाते 7 दबोचे; 75,390 रुपये बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। राजगढ़/पच्छाद। पुलिस थाना पच्छाद की टीम ने बडू साहिब के बखरोटी क्षेत्र में…

1 day ago

नाहन में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार युवकों के खिलाफ मामला

ब्यूरो रिपोर्ट । नाहन। पुलिस थाना नाहन में रास्ता रोककर मारपीट करने और जान से…

2 days ago

पच्छाद में आधी रात का विवाद! जमीन पर पहुंचे लोग, निर्माण कार्य को नुकसान पहुंचाने का आरोप

निशेष शर्मा राजगढ़। पुलिस थाना पच्छाद में जमीन विवाद से जुड़ा मामला दर्ज किया गया…

2 days ago

राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़। पुलिस थाना राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट करने का मामला सामने…

2 days ago