मुख्य समाचार

बिलासपुर : चकली गांव में तेंदुए का आतंक, लोगों ने वन विभाग से किया आग्रह

बिलासपुर (सुभाष ठाकुर),

सदर विधानसभा क्षेत्र के तहत गांव चकली में तेंदुए के आतंक से लोग सहमे हुए हैं। लोगों ने वन विभाग से आग्रह किया है कि क्षेत्र में वन विभाग की ओर से पिंजरा लगाकर इस तेंदुए को पकड़ा जाए। ताकि क्षेत्र में कोई भी अप्रिय घटना न घटे। जानकारी के अनुसार चकली में एक तेंदुए ने रिहायशी में घुसने का प्रयास किया है। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वहीं, दूसरी ओर से लोग भी सहम उठे है। बताया जा रहा है कि इस वीडियो में तेंदुए द्वारा देररात घर में घुसने के प्रयास किए जा रहे हैं। करीब पांच मिनट तक तेंदुआ यहां पर चहल पहल करता रहा। गनीमत रही कि यहां पर कोई भी व्यक्ति नहीं था। अन्यथा कोई भी अप्रिय घटना हो सकती थी। बहरहाल, वन विभाग से लोगों ने आग्रह किया है कि इस ओर उचित कदम उठाए जाएं।

Himachal Darpan

Recent Posts

मोगीनंद में चिट्टे के कारोबार पर SIU का शिकंजा, 11.54 ग्राम स्मैक के साथ हरियाणा के दो आरोपी गिरफ्तार

संध्या कश्यप नाहन मोगीनंद में चिट्टे के कारोबार पर SIU का शिकंजा, 11.54 ग्राम स्मैक…

1 day ago

जूनियो के समीप 50 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, दंपति गंभीर रूप से घायल

निशेष शर्मा राजगढ़ राजगढ़ (सिरमौर)। सोलन-राजगढ़ मार्ग पर जूनियो गांव के समीप शनिवार दोपहर एक…

2 days ago

धर्मशाला में पेंशनरों का शक्ति प्रदर्शन, सुक्खू सरकार को अल्टीमेटम; मांगें नहीं मानीं तो होगा विधानसभा का घेराव!

ब्यूरो रिपोर्ट धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश में लंबित वित्तीय देनदारियों और पेंशनरों की मांगों को लेकर…

2 days ago

चार महीने पहले अग्निवीर बनने की मनाई थी खुशी, अब साहिल कुमार की मौत से परिवार में पसरा मातम

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश। महाराष्ट्र में हुए हादसे में जान गंवाने वाले अग्निवीर साहिल कुमार…

2 days ago