मुख्य समाचार

शिमला : 382 मेगावाट हाइड्रो प्रोजेक्ट मिलने पर धन्यवाद कार्यक्रम का आयोजन करेगी भाजपा

शिमला (विकास शर्मा/ब्यूरो चीफ),

शिमला, भाजपा के शिमला ग्रामीण से प्रत्याशी एवं भाजपा जिला अध्यक्ष रवि मेहता ने कहा कि शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कैबिनेट द्वारा सुन्नी में 382 मेगावाट का हाइड्रो प्रोजेक्ट का बड़ा उपहार इस क्षेत्र को मिला है, इसके लिए हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी केंद्र सरकार का दिल की गहराइयों से धन्यवाद करते हैं । उन्होंने कहा कि इस हाइड्रो प्रोजेक्ट के माध्यम से स्थाई जनता को बड़ा लाभ होगा, जब यह प्रोजेक्ट बन रहा होगा तो 4000 लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष नौकरियां प्राप्त होगी और उसके उपरांत प्रोजेक्ट पूरा होने पर 500 लोगों को इस हाइड्रो प्रोजेक्ट में पक्की नौकरियां मिलेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा इस हाइड्रो प्रोजेक्ट को लेकर सुन्नी खंड में एक भव्य धन्यवाद कार्यक्रम का आयोजन भी करने जा रही है जिसमें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर स्वयं उपस्थित रहेंगे। इस कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश, जिला, मंडल के सभी पदाधिकारी, विधायक, 2022 के प्रत्याशी , लोक सभा राज्य सभा के सांसद और स्थाई जनता भाग लेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार सामान्य विकास में विश्वास रखती है और यह नहीं देखती की हिमाचल प्रदेश में किसकी सरकार विराजमान है, इस प्रोजेक्ट की कुल लागत 2615 करोड़ होने वाली है और जब यह प्रोजेक्ट बनकर तैयार हो जाएगा तो 40 साल के लाइफ साइकिल में हिमाचल प्रदेश को 12% बिजली फ्री मिलेगी इसकी अगर कुल गणना की जाए तो 2500 करोड़ से अधिक का लाभ हिमाचल प्रदेश को होने जा रहा है।

Himachal Darpan

Recent Posts

Himachal Pradesh को 286.23 करोड़ की केंद्रीय सहायता, सख्त शर्तों के साथ जारी

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। आर्थिक दबाव, राजकोषीय चुनौतियों और हालिया प्राकृतिक आपदाओं से जूझ रहे पहाड़ी…

13 hours ago

नाहन में दो युवक हेरोइन सेवन करते गिरफ्तार, SFSL जुन्गा रिपोर्ट में पुष्टि

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), पुलिस थाना सदर नाहन में दो व्यक्तियों के खिलाफ नशीले…

15 hours ago

स्वामी विवेकानंद कॉलेज चिंतपूर्णी पर बंद होने का खतरा

ऊना (अक्की रत्तन , संवाददाता ), सरकार ने उन स्कूल कॉलेज को मर्ज करने का…

20 hours ago

शाही महात्मा गैंग पर बड़ी कार्रवाई: डेढ़ साल से फरार मुख्य सप्लायर प्रदीप उर्फ रांटा गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), पुलिस थाना कोटखाई जिला शिमला में पुलिस को…

21 hours ago

सहकारिता आर्थिक विकास के लिए आवश्यक : संजय पाच पोर

ददाहू (हेमंत चौहान , संवाददाता ), सहकार भारती के राष्ट्रीय संगठन मंत्री संजय पांचपोर के…

21 hours ago