मनाली : कर्नाटका के हुबली में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेगा मनाली का सुमित ठाकुर

0
419

मनाली (रेणुका गोस्वामी/संवाददाता),

भारत सरकार द्वारा आयोजित वर्ष 2023 का राष्ट्रीय युवा महोत्सव कर्नाटका प्रदेश में 12 से 16 जनवरी को होने जा रहा है। यह कार्यक्रम युवा सेवा एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आयोजित किया जा रहा है जिसमें भारत के 5000 से अधिक युवा भाग लेंगे। भारत सरकार द्वारा 12 जनवरी स्वामी विवेकानन्द जी की जयंती पर हर वर्ष यह आयोजन किया जाता है। इस कार्यक्रम में देश के युवा अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। वह साथ ही अपनी पारंपरिक सांस्कृतिक का प्रदर्शन भी करेंगे। सुमित ठाकुर को भारत सरकार युवा सेवा एवं खेल मंत्रालय द्वारा युवा महोत्सव का न्योता दिया गया है। सुमित ठाकुर को युवा सेवा एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा 2020 में राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत समाजिक कार्य के लिए राष्ट्रपति पुरस्कार से नवाजा गया है। सुमित ठाकुर हिमाचल प्रदेश के अवार्डी में से अकेले है जो प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर्नाटका में करेंगे। वह साथ ही कर्नाटका में भारत को हिमाचल प्रदेश की पारम्परिक सांस्कृति से रूबरू करवाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here