मुख्य समाचार

चंबा : सुप्रकाश अधिकारी ने संभाला चमेरा पावर स्टेशन-I, खैरी में समूह महाप्रबंधक का कार्यभार

चंबा (एम एम डैनियल/ब्यूरो चीफ),

देश की अग्रणी जलविद्युत कंपनी एनएचपीसी लिमिटेड के 540 मेगावाट चमेरा पावर स्टेशन-I, खैरी में सुप्रकाश अधिकारी ने पावर स्टेशन प्रमुख के रूप में समूह महाप्रबंधक (प्रभारी) का अतिरिक्त कार्यभार संभाला है। पेशे से इलेक्ट्रिकल इंजीनियर, सुप्रकाश अधिकारी, वर्तमान में जम्मू व कश्मीर के कठुआ जिले में स्थित 120 मेगावट सेवा-II पावर स्टेशन में ही समूह महाप्रबंधक (प्रभारी) के पद पर कार्यरत है। सुप्रकाश अधिकारी को एनएचपीसी के निगम मुख्यालय, फरीदाबाद सहित विभिन्न परियोजनाओं,पावर स्टेशनों व कार्यालयों में कार्य करने का विविध अनुभव प्राप्त है। इस अवसर पर चमेरा पावर स्टेशन-I के वरिष्ठ अधिकारियों व कर्मचारियों ने समूह महाप्रबंधक (प्रभारी) को उनके नए कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं  एवं आशा प्रकट की कि उनके नेतृत्व में चमेरा पावर स्टेशन-I नई ऊंचाई प्राप्त करेगा। सुप्रकाश अधिकारी, समूह महाप्रबंधक (प्रभारी) ने इस अवसर पर कहा कि चमेरा पावर स्टेशन-I विगत कई वर्षों से निर्बाध विद्युत उत्पादन करके देश के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। मेरी पूरी कोशिश होगी कि हर परिस्थितियों का सामना करते हुए भी हम अपने विद्युत उत्पादन के लक्ष्य को पूरा करेंगे एवं कोई भी प्रतिकूल प्रभाव पावर स्टेशन पर पड़ने नहीं देंगे। उन्होंने आगे कहा कि पावर स्टेशन अपने स्तर पर अपने परियोजनाओं के इर्द-गिर्द के क्षेत्रों के निवासियों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए कार्य करने में विश्वास रखती है। उन्होंने पावर स्टेशन के सभी कार्मिकों की भी सराहना की, जिनके निरंतर प्रयास से चमेरा पावर स्टेशन-I निर्बाध विद्युत उत्पादन करके प्रगति के पथ पर अग्रसर है।

Himachal Darpan

Recent Posts

आखिर क्यों बढ़ रहा है इस स्कूल का क्रेज? जानिए पूरी कहानी

कुल्लू ( आशा डोगरा , सब एडिटर ), धार्मिक पर्यटन स्थल बागासराहन में CBSE स्कूल…

6 hours ago

नियमों से ऊपर नहीं VIP — अवैध हूटर और फ्लैग रॉड पर चालान

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), शिमला पुलिस द्वारा यातायात नियमों के अनुपालन और…

7 hours ago

अप्रैल में ‘दिसंबर’ जैसा हाल: हिमाचल में बर्फबारी-ओलावृष्टि से ठंड की वापसी, तापमान 12° गिरा; 75 सड़कें बंद, 884 ट्रांसफार्मर ठप

ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश में अप्रैल महीने के बीचों-बीच मौसम ने अचानक करवट बदल ली है।…

10 hours ago

सोलन के जिला परिषद वार्ड नंबर 4 वाकना से युवा उम्मीदवार हिमेश शर्मा ने ठोकी ताल, युवाओं का मिल रहा साथ

सोलन (नरेंद्र कुमार , संवाददाता ), हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव का बिगुल बज चुका…

12 hours ago

अवैध कब्जाधारियों पर चुनावी सख्ती: 1.60 लाख लोग पंचायत चुनाव से बाहर, स्वघोषणा में झूठ पर होगी कड़ी कार्रवाई

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में आगामी पंचायत चुनाव को लेकर सख्ती बढ़ा दी गई है।…

16 hours ago

चिट्टा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, महिला से 40 ग्राम हेरोइन बरामद

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध अभियान के…

1 day ago