अपराध /दुर्घटना

मंडी : राशन लेकर निहरी आए ट्रक चालक का शव रहस्यमय परिस्थितियों में हुआ बरामद

मंडी (नितेश सैनी/संवाददाता),

मंडी जिला के पुलिस थाना बीएसएल कालोनी की निहरी चौकी के अंतर्गत पंजाब के लुधियाना निवासी चालक का शव ट्रक में रहस्यमई परिस्थितियों में बरामद हुआ है। चालक का शव बरामद होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने शव की शिनाख्त कर परिजनों को सूचित कर दिया है और मामले को लेकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार 65 वर्षीय सोहन सिंह पुत्र साजन सिंह गांव व डाकघर लटयाला तहसील कोट जिला लुधियाना पंजाब पेशे से ट्रक चालक था। गत रोज़ पूर्व वह डिपो का राशन ट्रक मे लेकर निहरी क्षेत्र में आया था। इस दौरान रात को वह ट्रक में ही सो गया था। लेकिन सुबह जब लोगों ने देखा तो वह चालक सीट पर मृत पड़ा हुआ था। जिसकी स्थानीय लोगों द्वारा  पुलिस को सूचना दी गई और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक के परिजनों को भी सूचित कर दिया है। चालक की मौत कैसे हुई पुलिस इसकी जांच में जुट गई है और सीआरपीसी की धारा 174 के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। आज मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी सुंदरनगर दिनेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में ले मामले की जांच शुरू कर दी है और परिजनों को सूचित कर दिया है। ट्रक चालक की मौत कैसे हुई पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही खुलासा किया जा सकता है।

Himachal Darpan

Recent Posts

आखिर क्यों बढ़ रहा है इस स्कूल का क्रेज? जानिए पूरी कहानी

कुल्लू ( आशा डोगरा , सब एडिटर ), धार्मिक पर्यटन स्थल बागासराहन में CBSE स्कूल…

11 hours ago

नियमों से ऊपर नहीं VIP — अवैध हूटर और फ्लैग रॉड पर चालान

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), शिमला पुलिस द्वारा यातायात नियमों के अनुपालन और…

12 hours ago

अप्रैल में ‘दिसंबर’ जैसा हाल: हिमाचल में बर्फबारी-ओलावृष्टि से ठंड की वापसी, तापमान 12° गिरा; 75 सड़कें बंद, 884 ट्रांसफार्मर ठप

ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश में अप्रैल महीने के बीचों-बीच मौसम ने अचानक करवट बदल ली है।…

15 hours ago

सोलन के जिला परिषद वार्ड नंबर 4 वाकना से युवा उम्मीदवार हिमेश शर्मा ने ठोकी ताल, युवाओं का मिल रहा साथ

सोलन (नरेंद्र कुमार , संवाददाता ), हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव का बिगुल बज चुका…

17 hours ago

अवैध कब्जाधारियों पर चुनावी सख्ती: 1.60 लाख लोग पंचायत चुनाव से बाहर, स्वघोषणा में झूठ पर होगी कड़ी कार्रवाई

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में आगामी पंचायत चुनाव को लेकर सख्ती बढ़ा दी गई है।…

21 hours ago

चिट्टा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, महिला से 40 ग्राम हेरोइन बरामद

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध अभियान के…

1 day ago