मुख्य समाचार

किन्नौर : युवा नेतृत्व एवं सामुदायिक विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ समापन

किन्नौर (देवकला नेगी/संवाददाता),

नेहरू युवा केंद्र किन्नौर के तत्वावधान में तीन दिवसीय युवा नेतृत्व एवं सामुदायिक विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन मुख्यातिथि राजेन्द्र कुमार गौतम सहायक आयुक्त के द्वारा किया गया। उन्होंने युवाओं को सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ लेने के साथ साथ उनको गांव गांव ले जाकर लोगों को जागरूक करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि युवा मंडल विकास की सबसे महत्वपूर्ण इकाई है। यदि युवा मंडल ठान ले तो देश की दशा और दिशा में बदलाव ला सकता है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरण किये। इससे पहले जिला युवा अधिकारी अतुल शर्मा द्वारा युवा संसद कार्यक्रम करवाया गया जिसमें प्रतिभागी युवाओं ने बढ़ चढ़कर ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा और बहस की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से न केवल जागरूक युवा का निर्माण होता है बल्कि उन्हें विभिन्न पहलुओं के बारे में जानकारी भी मिलती है। उत्कृष्ट वक्ताओं के तौर पर कुशला, हरि ओम और आर्यन को मुख्यातिथि द्वारा सम्मानित भी किया गया। मुख्य रूप से लेखा व कार्यक्रम पर्यवेक्षक केवल गीर, प्रवेता, रवीना, ललित, दर्शन, हेमलता आदि उपस्थित रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

रोन्हाट में गहरी खाई में गिरी कार, 35 वर्षीय युवक की मौत

संध्या कश्यप नाहन। सिरमौर जिले के गिरिपार क्षेत्र में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं…

2 hours ago

आखिर क्यों बढ़ रहा है इस स्कूल का क्रेज? जानिए पूरी कहानी

कुल्लू ( आशा डोगरा , सब एडिटर ), धार्मिक पर्यटन स्थल बागासराहन में CBSE स्कूल…

16 hours ago

नियमों से ऊपर नहीं VIP — अवैध हूटर और फ्लैग रॉड पर चालान

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), शिमला पुलिस द्वारा यातायात नियमों के अनुपालन और…

17 hours ago

अप्रैल में ‘दिसंबर’ जैसा हाल: हिमाचल में बर्फबारी-ओलावृष्टि से ठंड की वापसी, तापमान 12° गिरा; 75 सड़कें बंद, 884 ट्रांसफार्मर ठप

ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश में अप्रैल महीने के बीचों-बीच मौसम ने अचानक करवट बदल ली है।…

20 hours ago

सोलन के जिला परिषद वार्ड नंबर 4 वाकना से युवा उम्मीदवार हिमेश शर्मा ने ठोकी ताल, युवाओं का मिल रहा साथ

सोलन (नरेंद्र कुमार , संवाददाता ), हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव का बिगुल बज चुका…

22 hours ago

अवैध कब्जाधारियों पर चुनावी सख्ती: 1.60 लाख लोग पंचायत चुनाव से बाहर, स्वघोषणा में झूठ पर होगी कड़ी कार्रवाई

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में आगामी पंचायत चुनाव को लेकर सख्ती बढ़ा दी गई है।…

1 day ago