अपराध /दुर्घटना

रामपुर बुशहर : रतनपुर में धरा चरस तस्कर, 43 ग्राम चरस बरामद

रामपुर बुशहर (ललित ठाकुर/सब एडिटर),  

पुलिस उपमंडल रामपुर के अंतर्गत झाकड़ी थेन के तहत चरस तस्करी का मामला सामने आया है। इस मामले में करवाई करते हुए पुलिस ने एक व्यक्ति को 43.45 ग्राम चरस के साथ दबोचा है। आरोपी की पहचान चेत राम पुत्र स्वर्गीय लौंगू राम गांव कारला डाकघर दोगरी तहसील सुंदरनगर जिला मंडी के तौर पर हुई है। एसडीपीओ रामपुर चंद्रशेखर कायथ ने इस मामले कि पुष्टि करते हुए बताया कि बीती रात करीब 8:40 बजे झाकड़ी पुलिस गश्त पर थी। इस दौरान रतनपुर के समीप एक संदिग्ध हालत में दिखे एक व्यक्ति को पूछताछ के लिए रोका गया। पुलिस पूछताछ में व्यक्ति घबरा गया और तलाशी के दौरान उसके पास से 43.45 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी को अपनी हिरासत में लेकर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं एक और मामला सामने आया है बीती शाम झाकड़ी थाने के एसएचओ ने गानवी-फ़ांचा मार्ग पर एक व्यक्ति से 6 बोतल अवैध देसी शराब बरामद की है। पुलिस उपमंडल रामपुर के तहत नशा तस्करों पर पुलिस की करवाई लगातार जारी है। आरोपी की पहचान कमल मेहता पुत्र सानी राम गांव पशगाओं डाकघर गानवी तहसील रामपुर के तौर पर हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एचपी एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Himachal Darpan

Recent Posts

आंगन की पानी की टंकी में डूबा 4 साल का इकलौता बेटा, परिवार में मचा कोहराम

ब्यूरो रिपोर्ट। मंडी जिले के कोटली उपमंडल के बरयारा गांव में रविवार को दर्दनाक हादसे…

3 days ago

बिना OTP, कॉल या लिंक के शिमला में साइबर ठगी! FD तोड़कर खाते से उड़ाए 1.99 लाख रुपये

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला: राजधानी शिमला के समरहिल क्षेत्र में साइबर ठगी का हैरान करने वाला…

3 days ago

चट्टान बनी काल, एयरबैग ने बचाई 5 लोगों की जान

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा के कछियारी-रानीताल फोरलेन पर शनिवार को एक बड़ा हादसा टल गया। बाथू…

4 days ago

नाहन में 5 से 7 सितंबर तक राज्य स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता, प्रदेशभर से जुटेंगे खिलाड़ी

संध्या कश्यप नाहन। नाहन: जिला सिरमौर के नाहन में 5 से 7 सितंबर तक राज्य…

4 days ago

शिलाई में सड़कों पर उतरी भाजपा, सुक्खू सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन

दीपांशु शर्मा । शिलाई। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार की नीतियों और शिलाई क्षेत्र में…

4 days ago

शादी तय होते ही 2.20 लाख के गहने लेकर मां-बेटी फरार, हरिपुरधार में धोखाधड़ी का आरोप

संध्या कश्यप नाहन। हरिपुरधार क्षेत्र में शादी तय होने के तुरंत बाद युवती और उसकी…

4 days ago