मुख्य समाचार

रोहडू : रोहडू के विधायक मोहन लाल ब्राकटा को मिले उचित स्थान

रोहडू (गुड़िया चौहान/संवाददाता),

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रोहडू ने मांग करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार में रोहडू के विधायक मोहन लाल ब्राकटा को उचित स्थान मिले। कांग्रेस कमेटी के मिडिया प्रभारी हैप्पी मेहता ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं, कांग्रेस के सभी अग्रणी संगठन, महिला कांग्रेस, सेवादल, एन एस यू आई, युवा कांग्रेस, अनसूचित जाति, अल्पसंख्यक वर्ग ईटक सहित कांग्रेस पार्टी से समर्थित वर्तमान व पूर्व में रहे जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, ग्राम पंचायत के प्रधान, उप प्रधान, पंचायत सदस्य, नगर परिषद के पार्षद, नगर पंचायत के पार्षद दुबारा संयुक्त प्रेस बयान जारी करते हुए पार्टी हाईकमान, प्रदेश कांग्रेस हाईकमान व मुख्यमंत्री से आग्रह करते हुए कहा कि तीसरी बार विधायक चुनने पर मोहन लाल ब्राकटा को प्रदेश सरकार में उचित स्थान मिले। वही मेहता ने बताया कि विधायक मोहनलाल ब्राकटा लगातार तीसरी बार विधायक चुने गए है। वह कांग्रेस पार्टी के सबसे अधिक वोटो से जीतने वाले पहले विधायक है। इससे पहले अगर बात करें 2012 के विधानसभा चुनावों की तो पूरे हिमाचल प्रदेश में सबसे अधिक वोटों से जीत हासिल करने वाले विधायक थे। जिसमे लगभग 28000 से अधिक वोटों से जीते थे। 2017 में कांग्रेस के सभी विधायको में 9100 के लगभग जितने वाले विधायक थे, 2022 में लगभग 18000 से अधिक वोटों से जीतने वाले कांग्रेस के विधायक है और विधायक मोहनलाल ब्राकटा स्वच्छ व साफ सुथरी छवि के साथ ईमानदार और लोगो के बीच रहने वाले नेता हैं। आशा करते हैं कि पार्टी हाई कमान रोहडू की जनता की भावना को समझ कर विधायक को जरूर कोई बड़ी जिमेदारी सौंपेगी।

Himachal Darpan

Recent Posts

शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अंतर-राज्यीय चिट्टा तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, 5 आरोपी गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ),जिला शिमला पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे…

6 minutes ago

रोन्हाट में गहरी खाई में गिरी कार, 35 वर्षीय युवक की मौत

संध्या कश्यप नाहन। सिरमौर जिले के गिरिपार क्षेत्र में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं…

8 hours ago

आखिर क्यों बढ़ रहा है इस स्कूल का क्रेज? जानिए पूरी कहानी

कुल्लू ( आशा डोगरा , सब एडिटर ), धार्मिक पर्यटन स्थल बागासराहन में CBSE स्कूल…

22 hours ago

नियमों से ऊपर नहीं VIP — अवैध हूटर और फ्लैग रॉड पर चालान

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), शिमला पुलिस द्वारा यातायात नियमों के अनुपालन और…

23 hours ago

अप्रैल में ‘दिसंबर’ जैसा हाल: हिमाचल में बर्फबारी-ओलावृष्टि से ठंड की वापसी, तापमान 12° गिरा; 75 सड़कें बंद, 884 ट्रांसफार्मर ठप

ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश में अप्रैल महीने के बीचों-बीच मौसम ने अचानक करवट बदल ली है।…

1 day ago

सोलन के जिला परिषद वार्ड नंबर 4 वाकना से युवा उम्मीदवार हिमेश शर्मा ने ठोकी ताल, युवाओं का मिल रहा साथ

सोलन (नरेंद्र कुमार , संवाददाता ), हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव का बिगुल बज चुका…

1 day ago