मुख्य समाचार

राजगढ़ : देवठी मंझगांव स्कूल की प्रियांशी शिमला में गणतंत्र दिवस परेड में लेगी भाग

राजगढ़ (निशेष शर्मा/संवाददाता),

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला देवठी मंझगांव की 12वीं कक्षा की छात्रा प्रियांशी आगामी 26 जनवरी को शिमला के रिज मैदान पर होने वाली राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेगी। प्रियांशी के चयन से समूचे रासूमांदर क्षेत्र में खुशी की लहर है। बता दें कि राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस परेड में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की प्रदेश भर की 50 छात्राएं भाग लेगी। जिनमें सिरमौर जिला से पांच छात्राओं का चयन हुआ है जिसमें राजगढ़ ब्लॉक से एक मात्र छात्रा प्रियांशी शामिल है। प्रियांशी ने बताया कि गणतंत्र दिवस की परेड में भाग लेने से पहले एनएसएस के अधिकारियों द्वारा ऊना जिला में पूर्वाभ्यास करवाया गया था। तदोपंरात दूसरा पूर्वाभ्यास शिविर शिमला जिला के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाना सुन्नी में 27 दिसंबर से 31 जनवरी तक लगाया गया है। प्रियांशी ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने पिता तपेन्द्र और माता रमा चैहान को दिया है जिनकी प्रेरणा से वह हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है। प्रियांशी ने बताया कि उनका सपना एक सेना अधिकारी बनकर देश की सेवा करना चाहती है। जिसके लिए उन्होंने एनडीए में जाने के लिए अभी से तैयारी करनी आरंभ कर दी है। देवठी मंझगांव स्कूल के प्रधानाचार्य आन्नद पठानिया ने प्रियांशी को अपनी शुभकामनाएं दी है। उन्होंने बताया कि इस स्कूल से पहली बार किसी विद्यार्थी का राज्य स्तरीय गणतंत्र परेड के लिए चयन हुआ है जोकि इस स्कूल के लिए गर्व का विषय हैं। उन्होने बताया कि प्रियांशी एक मेधावी छात्रा है शिक्षा के साथ साथ खेलों, सांस्कृतिक कार्यक्रम सहित अन्य सभी स्कूल गतिविधियों में बढ़चढ़ भाग लेती है। प्रियांशी के माता-पिता को लोगों द्वारा दूरभाष पर बधाईयां देने वालों का तांता लगा हुआ है ।

Himachal Darpan

Recent Posts

शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अंतर-राज्यीय चिट्टा तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, 5 आरोपी गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ),जिला शिमला पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे…

2 hours ago

रोन्हाट में गहरी खाई में गिरी कार, 35 वर्षीय युवक की मौत

संध्या कश्यप नाहन। सिरमौर जिले के गिरिपार क्षेत्र में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं…

10 hours ago

आखिर क्यों बढ़ रहा है इस स्कूल का क्रेज? जानिए पूरी कहानी

कुल्लू ( आशा डोगरा , सब एडिटर ), धार्मिक पर्यटन स्थल बागासराहन में CBSE स्कूल…

24 hours ago

नियमों से ऊपर नहीं VIP — अवैध हूटर और फ्लैग रॉड पर चालान

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), शिमला पुलिस द्वारा यातायात नियमों के अनुपालन और…

1 day ago

अप्रैल में ‘दिसंबर’ जैसा हाल: हिमाचल में बर्फबारी-ओलावृष्टि से ठंड की वापसी, तापमान 12° गिरा; 75 सड़कें बंद, 884 ट्रांसफार्मर ठप

ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश में अप्रैल महीने के बीचों-बीच मौसम ने अचानक करवट बदल ली है।…

1 day ago

सोलन के जिला परिषद वार्ड नंबर 4 वाकना से युवा उम्मीदवार हिमेश शर्मा ने ठोकी ताल, युवाओं का मिल रहा साथ

सोलन (नरेंद्र कुमार , संवाददाता ), हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव का बिगुल बज चुका…

1 day ago