मुख्य समाचार

किन्नौर : खेल अधिकारी विक्रम बिष्ट ने युवा मंडलो को किया खेलों के प्रति प्रोत्साहित

किन्नौर (देवकला नेगी/संवाददाता),

नेहरू युवा केंद्र किन्नौर के तत्वावधान में तीन दिवसीय नेतृत्व प्रशिक्षण कार्यक्रम के दूसरे दिन में उपायुक्त सम्मेलन कक्ष में सभी एकत्रित हुए। इसके अंतर्गत 40 युवाओं को प्रशिक्षित किया जा रहा है। कार्यक्रम के पहला सेशन जिला युवा सेवा एंव खेल अधिकारी विक्रम बिष्ट ने किया। उन्होंने खेलों के प्रति युवाओं को प्रेरित किया व उन्होंने युवाओं से कहा कि अपने व्यस्त समय से दो घंटे खेल के लिए समय अवश्य निकाले। उन्होंने युवाओं के लिए चल रही योजनओं के बारे में बताया और बढ़ चढ़ कर उनका फायदा लेने के लिए प्रेरित किया। इसके उपरांत डी आई सी किन्नौर से एक्सटेंशन अधिकारी पदम राज द्वारा युवाओं को विभिन्न स्कीमों जैसे स्व-रोजगार इत्यादि के अंतर्गत कैसे लाभ लिया जा सकता है, इसके बारे में अवगत करवाया। जो महिलाएं अपना व्यवसाय शुरू करना चाहती है उन्हें भी विभिन्न स्कीमों से अवगत करवाया गया। मुख्य रूप से जिला युवा अधिकारी अतुल शर्मा, लेखा एवं कार्यक्रम पर्यवेक्षक केवल गीर, अंकित, दर्शन, प्रवेता, ललित, रवीना, आर्यन उपस्थित रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

क्रिकेट खेल बना जानलेवा : मंडी के निहरी में विवाद के बाद 14 वर्षीय किशोर की मौत

मंडी (नितेश सैनी ,संवाददाता ), मंडी जिला के निहरी पुलिस चौकी क्षेत्र में क्रिकेट खेल…

6 hours ago

शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अंतर-राज्यीय चिट्टा तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, 5 आरोपी गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ),जिला शिमला पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे…

8 hours ago

रोन्हाट में गहरी खाई में गिरी कार, 35 वर्षीय युवक की मौत

संध्या कश्यप नाहन। सिरमौर जिले के गिरिपार क्षेत्र में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं…

16 hours ago

आखिर क्यों बढ़ रहा है इस स्कूल का क्रेज? जानिए पूरी कहानी

कुल्लू ( आशा डोगरा , सब एडिटर ), धार्मिक पर्यटन स्थल बागासराहन में CBSE स्कूल…

1 day ago

नियमों से ऊपर नहीं VIP — अवैध हूटर और फ्लैग रॉड पर चालान

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), शिमला पुलिस द्वारा यातायात नियमों के अनुपालन और…

1 day ago

अप्रैल में ‘दिसंबर’ जैसा हाल: हिमाचल में बर्फबारी-ओलावृष्टि से ठंड की वापसी, तापमान 12° गिरा; 75 सड़कें बंद, 884 ट्रांसफार्मर ठप

ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश में अप्रैल महीने के बीचों-बीच मौसम ने अचानक करवट बदल ली है।…

1 day ago