मुख्य समाचार

 किन्नौर : तीन दिवसीय युवा नेतृत्व एवं सामुदायिक विकास कार्यक्रम का हुआ शुभारम्भ

किन्नौर (देवकला नेगी/संवाददाता),

नेहरू युवा केंद्र किन्नौर के तत्वावधान में तीन दिवसीय नेतृत्व प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत आज उपायुक्त सम्मेलन कक्ष में हुई। जिला युवा अधिकारी अतुल शर्मा ने बताया कि इस कार्यक्रम में युवाओं को विभिन्न मुद्दों पर प्रशिक्षित कर उनमें नेतृत्व की भावना उजागर की जाएगी। इसमें युवती मंडल पंगी, युवा मंडल पानवी, बटुरी, काचे, सुंगरा, बारंग, शोंग, पू इत्यादि से 40 युवाओं को प्रशिक्षित किया जा रहा है। कार्यक्रम का उद्घाटन पुलिस अधीक्षक विवेक चहल ने बतौर मुख्य अतिथि किया। उन्होंने संवाद, वार्ता और जनसम्बोधन के महत्व पर बात करते हुए युवाओं को उसके लिए प्रेरित किया। उन्होंने साइबर क्राइम के विषय में भी युवाओं को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि नशा निवारण में जिले को आगे ले जाने में युवा मण्डलों की भूमिका अहम हो सकती है। सब युवा मण्डलों से इस मुहिम का हिस्सा बनने के लिए आवाहन भी किया। इसके अतिरिक्त आत्मा उप निदेशक बलवीर ठाकुर ने कृषि सम्बन्धी और देवराज नेगी ने युवा मंडल सम्बन्धी विषयों पर युवाओं को प्रशिक्षित किया। मुख्य रूप से लेखा एवं कार्यक्रम पर्यवेक्षक केवल गीर, अंकित, दर्शन, प्रवेता, ललित, रवीना, आर्यन उपस्थित रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

हिमाचल में मानसून से 3,220 करोड़ से अधिक का नुकसान, 373 लोगों की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में इस वर्ष मानसून अवधि के दौरान भारी बारिश, बादल फटने,…

2 hours ago

हिमाचल में 29 सितंबर तक बारिश का दौर, 30 सितंबर से मौसम साफ होने की संभावना;

ब्यूरो रिपोर्ट किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के…

21 hours ago

बाल कटवाने गया था अरुण कुमार, फिर कहां हुआ गायब? CCTV में दिखा आखिरी बार, अब तलाश में जुटे परिजन

ब्यूरो रिपोर्ट। ज्वालामुखी। गुम्मर निवासी अरुण कुमार के अचानक लापता होने का मामला सामने आया…

24 hours ago

किन्नौर की चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी, हिमाचल में बारिश का अलर्ट; सिरमौर में ऑरेंज चेतावनी

ब्यूरो रिपोर्ट मौसम विभाग के शिमला केंद्र के अनुसार, प्रदेश में 29 सितंबर तक कई…

2 days ago

सरकारी CBSE स्कूलों में शिक्षक भर्ती पर हाईकोर्ट का अहम फैसला, CTET पास अभ्यर्थी भी पात्र

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति को…

2 days ago

घास काटते समय ढांक से गिरी 60 वर्षीय बीना देवी, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। जिला चंबा की ग्राम पंचायत रजेरा के कैथारी भूई गांव में घास…

2 days ago