शिमला (विकास शर्मा/ब्यूरो चीफ),
ऊपरी क्षेत्रों में हादसे रुकने का नाम नही ले रहे है। आज राजधानी शिमला के साथ लगते उपमडल ठियोग के साथ लगते देवी मोड़ पर एचपी 63सी 1278 गाड़ी गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना इतनी भयानक था कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। डीएसपी ठियोग सिद्धार्थ शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस स्टेशन ठियोग को जानकारी मिली कि देवीमोड के समीप एक टेंपो खाई में गिर गया है। पुलिस की टीम मौके के लिए रवाना हुई उसमें 3 लोग सवार थे, जिसमे एक की मृत्यु हो गई है। वहीं 2 लोग गंभीर रूप से घायल है और उनको उपचार के लिए आईजीएमसी शिमला ले जाया गया है। वहीं पुलिस द्वारा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है और मृतक को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
नितेश सैनी प्रदेश के मंडी जिला से एक बेहद दुखद सड़क हादसे की खबर सामने…
ब्यूरो रिपोर्ट सिरमौर जिले के शिलाई क्षेत्र में मोटरसाइकिल सवार दो भाइयों पर गोली चलाकर…
(ब्यूरो रिपोर्ट ), बिलासपुर। जिला बिलासपुर में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस का…
ददाहू ( हेमंत चौहान ,संवाददाता ), नाहन, 17 नवंबर। भारत सरकार की एग्रीस्टैक योजना के…
ब्यूरो रिपोर्ट जिला सिरमौर में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार…
ब्यूरो रिपोर्ट संगड़ाह। जिला सिरमौर के हरिपुरधार में पुलिस ने जुए के खिलाफ कार्रवाई करते…