मुख्य समाचार

राजगढ़ : युथ मिडिया क्लब हर नववर्ष पर लगाएगा रक्तदान शिविर : संदीप कश्यप

राजगढ़ (पवन तोमर/ब्यूरो चीफ),

रक्तदान एक महादान, जिला सिरमौर के राजगढ़ विकासखंड की पझौता वेली में वहां की युथ मिडिया क्लब समाजसेवी संस्था ने रविवार 1 जनवरी 2023 को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में पझौता क्षेत्र के 72 लोगों ने रक्तदान किया, पझौता के इतिहास में यह पहली दफ़ा हैं रक्तदान शिविर लगाया गया। इस शिविर हेतू जिला स्वास्थ्य विभाग की टीम प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धामला पहुंची थी जिनके द्वारा सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक 72 लोगों से रक्त एकत्र किया और समय रहते जिला मुख्यालय ले जाया गया, ग्राम पंचायत धनच मानवा से अखिल भारतीय हरिजन लीग के 10 युवाओं ने एक साथ रक्तदान किया। इस शिविर के बारे में युथ मिडिया क्लब के अध्यक्ष संदीप कश्यप ने प्रेस को बताया कि उनकी संस्था ने जो नववर्ष पर रक्तदान शिविर लगाने का जो संकल्प लिया था वह पझौता क्षेत्र वासियों के सहयोग से पूर्ण हुआ। जिसमे धामला गांव निवासी जीवन सिंह के सभी चार सदस्यों ने रक्तदान किया जो पुरे क्षेत्र के लिए हौसले का विषय रहा। जिस हेतू पुरे परिवार को संस्था द्वारा उनके घर जाकर सम्मानित किया गया, कश्यप ने जानकारी दी कि कई लोगों को बिना रक्तदान दिए वापिस भी जाना पड़ा क्योंकि जिला स्वास्थ्य विभाग की टीम के पास जितना रक्त ले जाने की व्यवस्था थी वह पूर्ण हों गई थी। उन्होंने कहा कि युथ मिडिया क्लब ने शपथ ली की अब वह हर नववर्ष पर रक्तदान शिविर का आयोजन करेंगे ताकि जहाँ एक तरफ रक्तदान से किसी का जीवन बच सकें वहीं दूसरी और क्षेत्र वासी स्वस्थ रहें। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग व क्षेत्र वासियों का धन्यवाद किया व भविष्य में गुना सहयोग की अपील की।

सवतंत्रता सेनानियों की धरती पझौता में लगे पहले रक्तदान शिविर के लिए सभी क्षेत्रवासी ने “युथ मिडिया क्लब”  की सराहना की और कहा कि युथ मिडिया क्लब पिछले 7 वर्षो से समाजसेवा से जुड़े कार्य कर रहा हैं। ग्राम मानवा निवासी रतन लाल ने कहा कि इस तरह के सामाजिक कार्य निरंतर चलने चाहिए ताकि युवा इससे प्रेरित हो और क्षेत्र वासी को घर द्वार लाभ मिले। वहीं ग्राम धामला निवासी सुखदेव ने कहा कि रक्तदान हेतू सोलन व शिमला 70 से 100 किलोमीटर दूर जाना पड़ता था लेकिन अब इस प्रयास से रक्तदानियों को सुविधा मिली है। ग्राम नोहरी निवासी सुंदरी देवी ने कहा कि हम महिलाओं को भी पहली बार रक्तदान देने का मौका मिला यह संस्था का सराहनीय प्रयास हैं। युथ मिडिया क्लब के सचिव रमेश कुमार ने कहा कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का भवन बनकर 5 वर्ष से ज्यादा का समय हों गया हैं लेकिन किसी भी तरह के टेस्ट की सुविधा नहीं हुई। गर्भवती महिलाओं को 20 रूपए के हीमोग्लोबिन टेस्ट हेतू 60 से 70 किलोमीटर दूर सोलन या राजगढ़ जाना पड़ता हैं।

Himachal Darpan

Recent Posts

हिमाचल में मानसून से 3,220 करोड़ से अधिक का नुकसान, 373 लोगों की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में इस वर्ष मानसून अवधि के दौरान भारी बारिश, बादल फटने,…

45 minutes ago

हिमाचल में 29 सितंबर तक बारिश का दौर, 30 सितंबर से मौसम साफ होने की संभावना;

ब्यूरो रिपोर्ट किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के…

19 hours ago

बाल कटवाने गया था अरुण कुमार, फिर कहां हुआ गायब? CCTV में दिखा आखिरी बार, अब तलाश में जुटे परिजन

ब्यूरो रिपोर्ट। ज्वालामुखी। गुम्मर निवासी अरुण कुमार के अचानक लापता होने का मामला सामने आया…

22 hours ago

किन्नौर की चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी, हिमाचल में बारिश का अलर्ट; सिरमौर में ऑरेंज चेतावनी

ब्यूरो रिपोर्ट मौसम विभाग के शिमला केंद्र के अनुसार, प्रदेश में 29 सितंबर तक कई…

2 days ago

सरकारी CBSE स्कूलों में शिक्षक भर्ती पर हाईकोर्ट का अहम फैसला, CTET पास अभ्यर्थी भी पात्र

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति को…

2 days ago

घास काटते समय ढांक से गिरी 60 वर्षीय बीना देवी, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। जिला चंबा की ग्राम पंचायत रजेरा के कैथारी भूई गांव में घास…

2 days ago