शिमला (विकास शर्मा, ब्यूरो चीफ),
राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला समर हिल के व्यवसायिक शिक्षा के विद्यार्थियों ने जिला सोलन में स्थित बददी विश्वविद्यालय में चार दिन का प्रशिक्षण लिया l प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को रोजगार के प्रति जागरूक करना रहा l इसमें 39 विद्यार्थियों ने भाग लिया चार दिवसीय इस प्रशिक्षण शिविर में विश्वविद्यालय की शिक्षकों द्वारा विद्यार्थियों को व्यवसायिक शिक्षा का महत्व के बारे जानकारी दी गई l इस अवसर पर विद्यार्थियों को बद्दी में स्थित विभिन्न उद्योगों का भ्रमण भी कराया गया ताकि विद्यार्थियों को उद्योगों में कार्य करने बारे जानकारी हो सके l यह प्रशिक्षण शिविर 25 दिसंबर से 28 दिसंबर तक आयोजित किया गया l समापन अवसर पर विद्यार्थियों को प्रशिक्षण पूर्ण करने पर प्रमाण पत्र दिए गए यह जानकारी विद्यालय के व्यावसायिक शिक्षण धीरज शर्मा ने दी l विद्यालय पहुंचने पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ० दिनेश सिंह ठाकुर ने विद्यार्थियों व शिक्षकों को इस चार दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के सफल आयोजन पर बधाई दी l
ब्यूरो रिपोर्ट जिंदगीभर सुख-दुख में एक-दूसरे का साथ निभाने वाले एक बुजुर्ग दंपति ने दुनिया…
ब्यूरो रिपोर्ट सिरमौर और शिमला जिले की सीमा पर स्थित प्रसिद्ध धार्मिक एवं ट्रैकिंग स्थल…
निशेष शर्मा राजगढ़ जिला सिरमौर के पुलिस थाना राजगढ़ के अंतर्गत डिटेक्शन सेल की टीम…
ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश में सीमेंट कंपनियों ने एक बार फिर कीमतों में बढ़ोतरी कर दी…
ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश के शिमला जिले के रामपुर में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा…
ब्यूरो रिपोर्ट। कालाअंब। पुलिस थाना कालाअंब के तहत खैर वाला, विक्रमबाग में लड़ाई-झगड़े और मारपीट…