खेल जगत

आंतर इकाई कबड्डी टूर्नामेंट में व बनी रामपुर एचपीएस की चैम्पियन

सुरजीत नेगी/रामपुर बुशहर
सतलुज जल विद्युत निगम के तत्वावधान में रामपुर हाईड्रो परियोजना द्वारा आयोजित आंतर प्रोजेक्ट कबड्डी टूर्नामेंट 23 और 24 दिसंबर को खिलाडियों ने खूब दमखम दिखाया। रामपुर हाईड्रो परियोजना के खेल मैदान दत्तनगर में इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। परियोजना प्रमुख विकास मारवाह ने बतौर मुख्यातिथि के रुप में शिरकत की। इस अवसर उन्होंने सतलुज जल विद्युत निगम का ध्वजारोहण कर मार्च पास्ट की सलामी ली। उन्होंने आधिकारिक रूप से प्रतियोगिता का शुभारंभ कर प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाडियों को शुभकामनाएं भी दी।

विभागाध्यक्ष राजेश शर्मा ने मुख्यातिथि का पारंपरिक शॉल, टोपी पहना कर जोरदार स्वागत किया। और समृति चिन्ह भेंट कर अभिवादन किया। परियोजना प्रमुख ने अपने संबोधन में प्रतियोगिता के आयोजन का नेतृत्व आरएचपीएस को सौंपने के लिए एसजेवीएन प्रबंधन का आभार जताया और उन्होंने सभी टीमों के खिलाडिय़ों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता के आयोजन का लक्ष्य निगम के विभिन्न कार्यक्रमों के मध्य मानवीय मूल्यों के आदान-प्रदान एवं मैत्रीपूर्ण रिश्तों को बढ़ावा देना है। उन्होंने इस बात पर बल दिया कि
कर्मचारियों को बढ़ चढ़ कर इस प्रकार की प्रतियोगिताओं में भाग लेना चाहिए, क्योंकि स्वस्थ शरीर ही सफलता की पूंजी है। इस प्रतियोगिता में एसजेवीएन की तीन टीमें निगम मुख्यालय (शिमला) एनजेएचपीएस (झाकड़ी) और रामपुर एचपीएस ने भाग लिया। प्रतियोगिता का पहला मैच एनजेएचपीएस और निगम मुख्यालय के बीच हुआ, जिसमें एनजेएचपीएस की टीम ने जीत हासिल। वहीं दूसरा मैच एनजेएचपीएस एवं आरएचपीएस के बीच खेला गया, जिसमें आरएचपीएस की टीम विजय रही। प्रतियोगिता के दूसरे दिन का तीसरा मैच रामपुर एचपीएस एवं निगम कार्यालय के मध्य खेला गया, जिसमें आरएचपीएस की टीम विजय रही और फाइनल मैच एनजेएचपीएस एवं आरएचपीएस के मध्य खेला गया और रामपुर एचपीएस की टीम
ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जीत हासिल की। इस प्रतियोगिता में विक्रम को बेस्ट रेडर, मौजू राम को बेस्ट डिफेंडर और बलवंत सिंह राणा को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के खिताब से नवाजा गया।इस मौके पर विभागाध्यक्ष राजीव सिंधु, रोशन कुमार, कौशल्या देवी सहितअन्य मौजूद थे।

Himachal Darpan

Recent Posts

ठियोग में नशे के बड़े नेटवर्क पर पुलिस का प्रहार, तीन घरों में एक साथ रेड; 8 किलो चरस बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। नशा तस्करी के खिलाफ शिमला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ठियोग…

5 minutes ago

खजान सिंह हत्याकांड में बड़ा खुलासा: सिरमौर पुलिस ने दो और आरोपियों को किया गिरफ्तार, अब तक तीन गिरफ्त में

ब्यूरो रिपोर्ट शिलाई (सिरमौर)। जिला सिरमौर के शिलाई क्षेत्र में गोली मारकर की गई खजान…

10 minutes ago

युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा मौका, 95 पदों पर भर्ती…इस दिन होगा इंटरव्यू

(ब्यूरो रिपोर्ट ).   जिला सोलन के बद्दी में तीन औद्योगिक कंपनियों में कुल 95…

19 minutes ago

बिलासपुर की ओल्ड तहसील मेन मार्केट में पिता-पुत्र से मारपीट, दो व्यक्तियों पर गाली-गलौच और जान से मारने की धमकी देने के आरोप

ब्यूरो रिपोर्ट बिलासपुर। पुलिस थाना सदर के तहत बिलासपुर शहर की ओल्ड तहसील मेन मार्केट…

19 minutes ago