मुख्य समाचार

अंगदान के प्रति जागरूकता के लिए सोटो की मुहीम सराहनीय – राज्यपाल

शिमला (विकास शर्मा, ब्यूरो चीफ),

राज भवन शिमला के रेड क्रॉस भवन में शुक्रवार को रेड क्रॉस सोसाइटी की ओर से रक्तदान व अंगदान शिविर लगाया गया। इसमें स्टेट ऑर्गन एंड टिशु ट्रांसप्लांट ऑर्गेनाइजेशन (सोटो) हिमाचल प्रदेश की ओर से रक्तदाताओं को अंगदान के बारे में जानकारी दी गई । इस मौके पर उपस्थित मुख्य अतिथि माननीय राज्यपाल हिमाचल प्रदेश श्री शिव प्रताप शुक्ला ने सोटो का स्टाल विजिट किया। सोटो स्टाफ ने माननीय राज्यपाल को प्रदेश भर में अंगदान के प्रति फैलाई जा रहे जागरूकता अभियान बारे में अवगत करवाया। उन्होंने अंगदान के प्रति जारी मुहिम को सराहा। सोटो के ट्रांसप्लांट कोऑर्डिनेटर नरेश कुमार व आईसी मीडिया कंसलटेंट रामेश्वरी ने बताया कि ब्रेन डेड की स्थिति में व्यक्ति अंगदान करके आठ लोगों का जीवन बचा सकता है। अंगदान किसी भी जाति, वर्ग, आयु व लिंग का व्यक्ति कर सकता है। इसके लिए परिवार जनों की सहमति होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि www.sotto himachal.com और www.notto.abdm.gov.in के माध्यम से व्यक्ति घर बैठे अंगदान की शपथ ले सकता है। यह प्रक्रिया आधार लिंक होती है। रजिस्ट्रेशन करने के बाद व्यक्ति को शपथ पत्र सर्टिफिकेट भी प्राप्त होता है। कई लोगों ने अंगदान की महत्वता को समझते हुए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किया।
उन्होंने लोगों से अनुरोध करते हुए कहा कि समाज के विभिन्न वर्गों में अंगदान को लेकर जागरूकता फैलाएं ताकि जरूरतमंद को नई जिंदगी मिल सके । देश भर में प्रतिदिन 6000 मरीज समय पर ऑर्गन ना मिलने के कारण मरते हैं जोकि बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। समाज में अंगदान को लेकर अलग-अलग भ्रांतियां फैली हुई है। भ्रांतियों को समय रहते दूर किया जाना चाहिए और अधिक से अधिक लोगों को इसके महत्व के बारे में जानकारी दी जानी चाहिए। इससे प्रभावित मरीजों का सर्वाइवल रेट बढ़ सकता है । हर साल करीब दो लाख लोगों को ऑर्गन ट्रांसप्लांट की जरूरत होती है। बदलती जीवन शैली के चलते ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, हृदय की बीमारी, ब्रेन स्ट्रोक व फेफड़े की बीमारियां बढ़ती जा रही है। इसकी वजह से किडनी हॉर्ट और लीवर बड़ी संख्या में फेल हो रहे हैं।

Himachal Darpan

Recent Posts

शिमला की विशेष अदालत का फैसला, SC/ST Act मामले में आरोपी को 6 माह का कारावास

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। पुलिस थाना कोटखाई में दर्ज SC/ST Act के मामले में माननीय विशेष…

43 minutes ago

चालक जीप स्टार्ट छोड़कर गया शौच को, अचानक सरकी पिकअप और 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी; एक की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट मंडी। सराज क्षेत्र की ग्राम पंचायत छतरी में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने…

5 hours ago

मौत का खौफनाक सफर! अचानक गहरी खाई में समा गई टाटा नेक्सॉन, युवक की मौके पर ही मौत

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के चौपाल क्षेत्र में रविवार को एक…

7 hours ago

शिमला में दर्दनाक हादसा: टैंकर से टकराई ऑल्टो कार, पुलिस के दो जवानों की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में रविवार देर रात एक दर्दनाक सड़क…

9 hours ago

14 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला, गर्भवती होने पर खुला राज

ब्यूरो रिपोर्ट। मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में 14 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ…

1 day ago

CM सुक्खू की बड़ी सौगातें: 17 अगस्त को स्कूलों में छुट्टी, वन मित्रों का मानदेय ₹12 हजार; 4 हजार शिक्षकों की होगी भर्ती

ब्यूरो रिपोर्ट मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रमों में विद्यार्थियों की…

3 days ago