मुख्य समाचार

नेहरू मैदान में धूमधाम से मनाया जाएगा गणतंत्र दिवस समारोह- राज कुमार

राजगढ (पवन तोमर, ब्यूरोचीफ),

गणतंत्र दिवस का उपमण्डल स्तरीय समारोह राजगढ़ के नेहरू मैदान में 26 जनवरी को बड़े धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। यह जानकारी एसडीएम राजगढ़ राज कुमार ठाकुर ने आज यहां गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर एसडीएम कार्यालय के सभागार में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने बताया कि प्रातः 11 बजे मुख्य अतिथि द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा और परेड का निरीक्षण करने के उपरांत पुलिस, एन.सी.सी. तथा एन.एस.एस. की टुकड़ियों एवं स्कूलों के बच्चों द्वारा प्रस्तुत आकर्षक मार्च पास्ट की सलामी ली जाएगी। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर विभिन्न स्कूलों के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने के अलावा दौलांजी व अकाल एकेडमी बडू साहिब द्वारा भी कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। उन्होंने नगर पंचायत राजगढ़ को निर्देश दिए कि समारोह स्थल पर उचित साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित करें। उन्होेंने अन्य संबंधित विभागों को भी समारोह के सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए। एसडीएम ने सभी विभागों के अधिकारियों तथा कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस समारोह में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्षा ज्योती साहनी, खंड विकास अधिकारी तपेंद्र नेगी, स्थानीय बैंकों के प्रमुख, सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालयों के प्रतिनिधियों सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

Himachal Darpan

Recent Posts

जिस गाय को ढूंढ रहा था मालिक, वही सोशल मीडिया पर बिक रही थी 15 हजार में!

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा जिले के लंबागांव थाना क्षेत्र के गंदड़ गांव में पशु चोरी का…

10 hours ago

लापता होने के बाद तालाब में मिला युवक का शव, शरीर पर चोट के निशान; हत्या या हादसा? जांच में जुटी पुलिस

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के मानपुरा थाना क्षेत्र के चनालमाजरा में…

10 hours ago

महिला वन रक्षक से फोन पर अभद्रता, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी का आरोप

ब्यूरो रिपोर्ट चौपाल। जिला शिमला के चौपाल वन प्रभाग में ड्यूटी के दौरान एक महिला…

10 hours ago

पुलिस को देखते ही घबराए दो युवक, तलाशी में निकली चिट्टे की बड़ी खेप

ब्यूरो रिपोर्ट। चंबा। जिला चंबा में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई…

11 hours ago

नाबालिगा से दुराचार मामले में बड़ा फैसला, दोषी को 20 साल की जेल और 5 हजार जुर्माना

ब्यूरो रिपोर्ट रामपुर। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय (पोक्सो), किन्नौर स्थित रामपुर ने नाबालिगा से…

14 hours ago

CM सुक्खू आज रोहड़ू में, कई विकास परियोजनाओं पर लगेगी मुहर; नशे के खिलाफ भी बड़ा संदेश

ब्यूरो रिपोर्ट रोहड़ू, 1 अक्तूबर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू आज रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र के…

19 hours ago