राजगढ़ (संपादक),
आज यूथ व इको क्लब गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल राजगढ़ द्वारा विद्यालय में राष्ट्रीय गणित दिवस मनाया गया | इस अवसर पर प्रवक्ता गणित प्रवीण शर्मा ने सभी बच्चों को गणित का हमारे जीवन में क्या महत्व है के बारे में जानकारी थी | उन्होंने बताया कि मातृभाषा के अलावा ऐसा कोई विषय नहीं है जो दैनिक जीवन में इतना अधिक प्रयोग होता है |ग णित को व्यापार का प्राण एवं विज्ञान का जन्मदाता कहा जाता है | यह विद्यार्थियों का मानसिक विकास करके उनकी बुद्धि को तेज बनता है |हमारे चारों ओर का जीवन तथा हमारे दिन प्रतिदिन का व्यवहार पूर्ण रूप से गणित से भरा हुआ है | दैनिक जीवन में हमें घर बाहर ,बाजार आदि में हमें गणित के ज्ञान की आवश्यकता होती है | इसके बिना कोई भी कार्य संभव नहीं है | इस अवसर पर स्कूल में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया | इस भाषण प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों ने महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन द्वारा किए गए अनेक अविष्कारों से बच्चों को अवगत करवाया गया | श्रीनिवास रामानुजन का जन्म 22 दिसंबर 1887 में मद्रास में हुआ था | उन्होंने 32 साल की उम्र में लगभग 36 00 गणित के समीकरण दिए | उन्होंने रीमन सीरीज ,एलिप्टिकल इंटीग्रल, हाइपर ज्योमैट्रिकल सीरीज तथा जीटा फंक्शन आदि की खोज की | इस भाषण प्रतियोगिता में रचित कक्षा 12वीं में प्रथम स्थान तथा सिमरन कक्षा बारहवीं ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया |
नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन शहर के रानी का बाग़ क्षेत्र में 29 मार्च…
ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला के उपमंडल धीरा के तहत आने वाली ग्राम…
ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने प्रारंभिक शिक्षा विभाग में टीजीटी (मेडिकल)…
चंबा (ओपी शर्मा ,संवाददाता ), विश्वप्रसिद्ध चौरासी मंदिर परिसर, भरमौर में स्थित भगवान धर्मराज मंदिर…
रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी,संवाददाता ), नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में आज 28 मार्च, 2026…
शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), दिनांक 27.03.2026 को पुलिस को एक शिकायतपत्र प्राप्त हुआ…