मुख्य समाचार

जेएनजीईसी के विद्यार्थी राष्ट्रीय स्मार्ट इंडिया हैकथॉन प्रतियोगिता में अव्वल

मंडी (नितेश सैनी),

जवाहरलाल नेहरू गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज (जेएनजीईसी) सुंदरनगर के इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय स्तर के स्मार्ट इंडिया हैकथॉन के ग्रैंड फिनाले में पहला स्थान हासिल किया है। मैसूर के जेएसएस टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी कर्नाटक में 19 व 20 दिसंबर को स्मार्ट इंडिया हैकथॉन का ग्रैंड फिनाले आयोजित किया गया। यह प्रतियोगिता डिजिटल प्रौद्योगिकी और एआई एकीकरण के माध्यम से अस्पतालों में डॉक्टर की उपलब्धता और नियुक्ति आवंटन को अनुकूलित करने के महत्वपूर्ण मुद्दे को संबोधित करने पर केंद्रित थी।

जवाहरलाल नेहरू गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज के निदेशक एवं प्रधानाचार्य एसपी गुलेरिया ने बताया कि उनके संस्थान के इलैक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग के 6 विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया। संस्थान की विद्यार्थी वंशिका गुलेरिया, प्रगुण, साहिल राणा, साहिल, अंशुल और जुबेर की टीम ने स्मार्ट इंडिया हैकथॉन के ग्रैंड फिनाले में प्रथम स्थान हासिल किया है। उन्होंने बताया इस स्मार्ट इंडिया हैकथॉन के ग्रैंड फिनाले में करीब 500 अन्य टीमों को मात देते हुए राष्ट्रीय स्तर पर केवल पांच ही टीमें चुनी गई थी। विधार्थियों ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। विधार्थियों ने संस्थान को ना केवल पहचान दिलाई बल्कि एक लाख रुपये का इनाम भी हासिल किया। यह उपलब्धि न केवल जेएनजीईसी छात्रों के समर्पण और प्रतिभा को दर्शाती है बल्कि इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार के क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा देने के लिए संस्थान की प्रतिबद्धता को भी उजागर करती है। साथ ही प्रौद्योगिकी के माध्यम से वास्तविक दुनिया की चुनौतियों को हल करने में छात्रों के योगदान के महत्व को रेखांकित करती है।

हिमाचल प्रदेश के तकनीकी शिक्षा निदेशक अक्षय सूद, जेएनजीईसी सुंदरनगर के निदेशक सह प्रधानाचार्य एसपी गुलेरिया और जेएनजीईसी सुंदरनगर में स्टार्टअप और इनक्यूबेशन के अध्यक्ष डॉ. दिनेश भाटिया ने विजेता छात्रों को उनके बेहतरीन प्रदर्शन व उत्कृष्ट सफलता के लिए सराहना व हार्दिक बधाई दी।

Himachal Darpan

Recent Posts

शिमला की विशेष अदालत का फैसला, SC/ST Act मामले में आरोपी को 6 माह का कारावास

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। पुलिस थाना कोटखाई में दर्ज SC/ST Act के मामले में माननीय विशेष…

6 hours ago

चालक जीप स्टार्ट छोड़कर गया शौच को, अचानक सरकी पिकअप और 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी; एक की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट मंडी। सराज क्षेत्र की ग्राम पंचायत छतरी में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने…

10 hours ago

मौत का खौफनाक सफर! अचानक गहरी खाई में समा गई टाटा नेक्सॉन, युवक की मौके पर ही मौत

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के चौपाल क्षेत्र में रविवार को एक…

12 hours ago

शिमला में दर्दनाक हादसा: टैंकर से टकराई ऑल्टो कार, पुलिस के दो जवानों की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में रविवार देर रात एक दर्दनाक सड़क…

14 hours ago

14 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला, गर्भवती होने पर खुला राज

ब्यूरो रिपोर्ट। मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में 14 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ…

1 day ago

CM सुक्खू की बड़ी सौगातें: 17 अगस्त को स्कूलों में छुट्टी, वन मित्रों का मानदेय ₹12 हजार; 4 हजार शिक्षकों की होगी भर्ती

ब्यूरो रिपोर्ट मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रमों में विद्यार्थियों की…

3 days ago