मुख्य समाचार

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पबियाना में दो दिवसीय अभिविन्यास शिविर

राजगढ़ (पवन तोमर, ब्यूरो चीफ ),

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के अंतर्गत एनएसटीसी द्वारा संपोषित की जा रही परियोजना हिम प्रोडक्टिव सोसाइटी ऑफ सोशल वेलफेयर, जोणाजी रोड़, जिला सोलन, हिमाचल प्रदेश द्वारा जिला सिरमौर के विकास खंड राजगढ़  के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पबियाना में  “छात्रा स्वंय सेवकों के लिए उनके जीवन से सम्बंधित मुद्दों, व्यक्तिगत स्वच्छता और समय के साथ होने वाले परिवर्तनों और जीवन शैली की विकल्पों की खोज व स्वच्छ जीवन शैली की विकल्पों के प्रति जागरूक करना विषय पर 19 व 20 दिसंबर को दो दिवसीय अभिविन्यास शिविर का आयोजन किया। इस शिविर में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पबियाना की 60 छात्राओं ने भाग लिया। शिविर के प्रथम दिन प्री टेस्ट लिया गया व अतिथि वक्ता चेतन वर्मा ने छात्राओं को किशोरावस्था में पौष्टिक आहार विषय पर जानकारी प्रदान की इसके साथ-साथ साथ “छात्राओं में समय के साथ होने वाले बदलाव, मासिक धर्म स्वच्छता व पौष्टिक आहार” विषय पर छात्राओं के लिए पेंटिंग प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें सिमरन ठाकुर कक्षा दसवीं की छात्रा ने प्रथम, सृष्टि कक्षा नौवीं की छात्रा ने द्वितीय व आँचल चौहान कक्षा बारहवीं की छात्रा ने तृतीय स्थान हासिल किया। शिविर के दूसरे दिन किशोरावस्था में पौष्टिक आहार व उम्र के साथ छात्राओं में होने वाले बदलाव व मासिक धर्म और स्वच्छता व सावधानियां विषय पर महिला एवं बाल विकास विभाग के प्रदीप द्वारा छात्राओं को विस्तृत जानकारी दी गई। छात्राओं को मिथक व भ्रांतियों से बाहर निकल कर वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने पर ज़ोर दिया गया। दूसरे दिन समापन समय के अवसर पर “हिम प्रोडक्टिव सोसाइटी सोलन द्वारा सभी विजेताओं को पुरस्कार वितरित किये गए। इस अवसर पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पबियाना के प्रधानाचार्य आर.एस. नेगी व अन्य स्कूल स्टाफ, सहकारिता विभाग से देशराज ठाकुर, राजेंदर सिंह ठाकुर, हिम प्रोडक्टिव सोसाइटी ऑफ़ सोशल वेलफेयर, जौणाजी, जिला सोलन की प्रधान  कमला भाटिया, प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर  इंदिरा देवी सहित अन्य आदि मौजूद रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

नाहन के रानी का बाग़ में 29 मार्च को बिजली रहेगी बंद

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन शहर के रानी का बाग़ क्षेत्र में 29 मार्च…

9 hours ago

अंडमान-निकोबार में तैनात हिमाचल के अधिकारी अनुपम मेहता का निधन।

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला के उपमंडल धीरा के तहत आने वाली ग्राम…

9 hours ago

टीजीटी (मेडिकल) भर्ती का अंतिम परिणाम घोषित, 166 अभ्यर्थी चयनित

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने प्रारंभिक शिक्षा विभाग में टीजीटी (मेडिकल)…

10 hours ago

फरियादी सीधे भगवान को लिख रहे चिट्ठियां, भरमौर के धर्मराज मंदिर पहुंच रहे देशभर से पत्र बने चर्चा का विषय

चंबा (ओपी शर्मा ,संवाददाता ), विश्वप्रसिद्ध चौरासी मंदिर परिसर, भरमौर में स्थित भगवान धर्मराज मंदिर…

11 hours ago

नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में 90वीं हिंदी कार्यशाला का आयोजन

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी,संवाददाता ), नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में आज 28 मार्च, 2026…

11 hours ago

कालीबाड़ी मंदिर जाने वाला व्यक्ति निकला APG यूनिवर्सिटी का छात्र, पुलिस ने दी क्लीन चिट

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), दिनांक 27.03.2026 को पुलिस को एक शिकायतपत्र प्राप्त हुआ…

11 hours ago