ददाहू (हेमंत चौहान, संवाददाता),
जिला सिरमौर के तहसील ददाहू के ग्राम पंचायत पराडा के गॉव पनयाली शयाऊ बाग के निवासी पर्यावरण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए डॉ. चमन सिंह ठाकुर को विश्व पर्यावरण परिषद द्वारा नेशनल एजुकेशन एक्सीलेंस अवाॅर्ड 2023 से सम्मानित किया गया है। देश के लोकप्रिय कवि, लेखक, शिक्षाविद एवं पर्यावरणविद प्रो. चमन सिंह ठाकुर को यह सम्मान वृक्षारोपण के साथ – साथ आम जनमानस को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के लिए प्रदान किया गया है। विश्व पर्यावरण परिषद के अध्यक्ष प्रो. चन्ना ने बताया कि डॉ. ठाकुर अब तक देश के विभिन्न प्रांतों में हज़ारों पौधे लगा चुके हैं और इस क्षेत्र में जागरूकता बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहते हैं जिसको मध्य नजर रखते हुए प्रोफेसर चमन सिंह ठाकुर को नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। डॉ. चमन सिंह ठाकुर को साहित्य, शिक्षा तथा पर्यावरण के साथ – साथ विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान के लिए इससे पहले भी कई राष्ट्रीय सम्मानों से नवाजा जा चुका है। इससे पहले उन्हें डॉ. बी. आर. अंबेडकर राष्ट्र गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया था।
ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं।…
विकास शर्मा ब्यूरो चीफ शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिवस…
ब्यूरो रिपोर्ट कुल्लू कुल्लू जिले में दो अलग-अलग घटनाओं में एक युवक और एक महिला…
ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में निजी कंपनी Nayara Energy के पेट्रोल पंपों पर ईंधन की…
ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने पंचायतों के विभाजन, सृजन और पुनर्गठन से जुड़े उन…
शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), रिज मैदान, शिमला में बाबा साहेब डॉ. भीमराव…