मुख्य समाचार

बैडमिंटन प्रतियोगिता में विजेता टीमों ने परियोजना प्रमुख को सौंपी ट्रॉफी

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी),
रामपुर एचपीएस द्वारा 15 व 16 दिसंबर को एसजेवीएन आन्तर परियोजना बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। एसजेवीएन द्वारा आयोजित तीसरी आन्तर परियोजना बैडमिंटन प्रतियोगिता में नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन ने महिला एवम पुरुष वर्ग की प्रतियोगिता में पहला स्थान प्राप्त किया। बैडमिंटन प्रतियोगिता के कप्तान डॉ रूपेश पारपे की अगुवाई में विजेता रही टीमों ने सोमवार को विजेता ट्रॉफी परियोजना प्रमुख कार्यकारी निदेशक श्री मनोज कुमार जी को सौंपी। इस दौरान परियोजना प्रमुख मनोज कुमार ने सभी खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए बधाई दी ।

दो दिवसीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग के लीग मैचों में एनजेएचपीएस की टीम ने 3-0 के अंतर से सभी टीमों के खिलाफ एकतरफा जीत हासिल की। महिला वर्ग के फाइनल मुकाबले में एनजेएचपीएस झाकड़ी ने 2-1 के अंतर से सीएचक्यू शिमला को मात दी। वहीं पुरुषों के फाइनल मुकाबले में एनजेएचपीएस ने सीएचक्यू शिमला को 3-2 के अंतर से पराजित किया। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के लिए पुरुष वर्ग में एनजेएचपीएस के संजू कुमार को प्लेयर ऑफ दी मैच और प्लेयर ऑफ दी टूर्नामेंट के पुरस्कार तथा महिला वर्ग में हनिता ठाकुर को प्लेयर ऑफ दी टूर्नामेंट के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

Himachal Darpan

Recent Posts

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया, चिनार रोपण व मैराथन को दिखाई हरी झंडी

विकास शर्मा ब्यूरो चीफ शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिवस…

2 hours ago

दो मौतों से हिला कुल्लू: युवक की अचानक मौत, विवाहिता केस में ससुराल कटघरे में

ब्यूरो रिपोर्ट कुल्लू कुल्लू जिले में दो अलग-अलग घटनाओं में एक युवक और एक महिला…

3 hours ago

पेट्रोल पंपों पर बढ़े दाम, हिमाचल में पेट्रोल-डीजल 5 रुपये महंगे

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में निजी कंपनी Nayara Energy के पेट्रोल पंपों पर ईंधन की…

3 hours ago

पंचायत पुनर्गठन पर हाईकोर्ट की रोक, बिना अनुमति जारी अधिसूचनाएं अमान्य

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने पंचायतों के विभाजन, सृजन और पुनर्गठन से जुड़े उन…

3 hours ago

60 दिन का अल्टीमेटम: सरकार जागी नहीं, तो होगा बड़ा आंदोलन! : रवि कुमार दलित

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), रिज मैदान, शिमला में बाबा साहेब डॉ. भीमराव…

5 hours ago

ट्रक की छत पर चढ़ना पड़ा भारी, करंट लगने से युवक की मौत।

ब्यूरो रिपोर्ट नाहन जिला सिरमौर के नाहन के समीप शंभुवाला में बुधवार देर रात एक…

5 hours ago