राजगढ़ (निशेष शर्मा, संवाददाता),
राजगढ़ थाना क्षेत्र के तहत आने वाली पुलिस चौकी पझौता के पुलिस दल ने देवदार के 40 स्लीपरो से भरी एक पिकअप पकड़ने में सफलता हासिल की है । सूत्रो से मिली जानकारी के अनुसार जिस समय चौकी का एक पुलिस दल नेरीपूल सनौरा सड़क पर सामान्य गश्त पर था, तभी नेरीपूल की ओर से एक पिकअप नंबर एचपी 08 सी – 4053 आई जो सनौरा की और जा रही थी, उसे चेकिंग के लिए रोका गया और चेकिंग के दौरान पुलिस दल को पिकअप जीप से 40 स्लीपर देवदार की लकड़ी बरामद हुई । चालक से पुछताछ करने पर चालक इन देवदार की लकडी के कोई दस्तावेज मौके पर पुलिस दल को उपलब्ध नही करवा पाया | पुलिस ने चालक मनोज कुमार निवासी संराहा चौपाल के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी छानबीन आरंभ कर दी है | थाना प्रभारी राजगढ़ रविद्र कौशल के अनुसार पुलिस ने मामला दर्ज करके आगामी कार्यवाही आरंभ कर दी है ।
ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा जिले के लंबागांव थाना क्षेत्र के गंदड़ गांव में पशु चोरी का…
ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के मानपुरा थाना क्षेत्र के चनालमाजरा में…
ब्यूरो रिपोर्ट चौपाल। जिला शिमला के चौपाल वन प्रभाग में ड्यूटी के दौरान एक महिला…
ब्यूरो रिपोर्ट। चंबा। जिला चंबा में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई…
ब्यूरो रिपोर्ट रामपुर। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय (पोक्सो), किन्नौर स्थित रामपुर ने नाबालिगा से…
ब्यूरो रिपोर्ट रोहड़ू, 1 अक्तूबर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू आज रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र के…