मुख्य समाचार

विधानसभा उपाध्यक्ष, मुख्य सचेतक और उपमुख्य सचेतक के लिए लाॅबिंग शुरू

शिमला (ब्यूरो रिपोर्ट),

सुक्खू सरकार का एक साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद भी विधानसभा उपाध्यक्ष पद खाली चल रहा है। मंत्रिमंडल विस्तार के बाद अब विधानसभा उपाध्यक्ष, मुख्य सचेतक और उपमुख्य सचेतक के लिए लाॅबिंग शुरू हो गई है। 19 दिसंबर से शुरू हो रहे विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू तीन अन्य विधायकों की इन पदों पर नियुक्ति कर सकते हैं। मंडी से कांग्रेस के एकमात्र विधायक चंद्रशेखर को कैबिनेट दर्जे का एक पद मिलना पक्का माना जा रहा है। इनके अलावा विधायक संजय रतन, कुलदीप राठौर, विनय कुमार, भवानी पठानिया और रवि ठाकुर को भी इन पदों पर तैनाती की आस है।


सरकार के गठन के बाद कुलदीप पठानिया को विधानसभा अध्यक्ष बनाए जाने के बाद कुलदीप राठौर को उपाध्यक्ष पद पर तैनाती की चर्चा थी लेकिन पद रिक्त रखा गया। सरकार में मुख्य सचेतक और उपमुख्य सचेतक के पद भी अब तक खाली पड़े हैं। ऐसे में अब विधानसभा उपाध्यक्ष, मुख्य सचेतक और उपमुख्य सचेतक पद के लिए तलबगारों ने लाॅबिंग शुरू की हैं।

Himachal Darpan

Recent Posts

एक साल में 500 ऑपरेशन कर सर्जरी विभाग ने बनाया कीर्तिमान, 450 लेप्रोस्कोपिक गॉल ब्लेडर सर्जरी सफल

सोलन (नरेंद्र कुमार , संवाददाता ) सोलन। क्षेत्रीय अस्पताल सोलन के सर्जरी विभाग ने एक…

17 minutes ago

दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले जयराम ठाकुर

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ) दिल्ली: ​हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष…

17 hours ago

राजकीय महाविद्यालय संजौली में विदाई समारोह का भव्य आयोजन

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), ​राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय संजौली के प्रांगण में 'चीरो' शीर्षक…

17 hours ago

शिमला पुलिस का एक्शन: 13.5 ग्राम हेरोइन बरामद, मुख्य सप्लायर काबू

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध…

18 hours ago

मास्टरमाइंड मनु गिरफ्तार, शिमला पुलिस की बड़ी कामयाबी

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस ने, मशोबरा क्षेत्र में अपहरण…

18 hours ago