रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी),
झाकड़ी – एसजेवीएन आंतर प्रोजेक्ट खेल प्रतियोगिता के दूसरे चरण में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन में किया गया । जिसका समापन रविवार को फुटबॉल मैदान झाकड़ी में हुआ । जिसमें मुख्यातिथि के रूप में परियोजना प्रमुख श्री मनोज कुमार ने शिरकत की । प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला एनजेएचपीएस और आरएचपीएस के मध्य खेला गया जिसमें कड़े मुक़ाबले में रामपुर की टीम ने 1-0 के अंतर से जीत हासिल की। फुटबॉल प्रतियोगिता में पहले स्थान पर रामपुर हाइड्रो पावर स्टेशन , दूसरे स्थान पर नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन और तीसरे स्थान पर कोरोपोरेट हेडक्वार्टर शिमला की टीम रही । इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्यातिथि परियोजना प्रमुख श्री मनोज कुमार जी ने सभी विजेताओं को ट्राफी और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया । प्रतियोगिता में कपिल रामटा(आरएचपीएस) को बेस्ट प्लेयर ऑफ दी टूर्नामेंट, भीम देव नेगी (आरएचपीएस) को बेस्ट डिफ़ेंडर, कपिल (आरएचपीएस ) को गोल्डन गल्ब्ज और अंजन सेवगी ( एनजेएचपीएस) को गोल्डन बूट के पुरस्कार से सम्मानित किया गया । परियोजना प्रमुख द्वारा सभी टीमों को बेहतर प्रदर्शन के लिए बधाई दी । इस दौरान परियोजना के सभी विभागाध्यक्ष , अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे।सभी ने कार्यक्रम की सराहना की ।
भरमौर (ओपी शर्मा, संवाददाता ) चंबा जिला के ग्राम पंचायत छतराडी के छोटे से गांव…
शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), पुलिस थाना बालुगंज शिमला में ठगी का एक मामला…
ब्यूरो रिपोर्ट । शाहतलाई स्थित सिद्ध बाबा बालक नाथ मंदिर में एक बार फिर श्रद्धा…
ऊना (अकी रतन ,संवाददाता ), राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरवाईं में सड़क सुरक्षा इकाई के…
शिमला (ब्यूरो रिपोर्ट), भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राकेश डोगरा ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह…
सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले से एक बेहद दुखद खबर…