मुख्य समाचार

राजगढ़ में 108 एम्बुलेंस में गूंजी बच्चे की किलकारी

राजगढ़ (ब्यूरो रिपोर्ट),

जिला सिरमौर के राजगढ़ में 108 एम्बुलेंस में फिर एक बच्चे की किलकारी गूंजी | 108 एम्बुलेंस में तैनात इएमटी शुभम तोमर ने जानकारी देते हुए बताया कि आज सुबह एक गर्भवती महिला जिसका नाम समिता पत्नी शेरु बड़ू साहिब निवासी को बड़ू साहिब से राजगढ़ अस्पताल ले जाया जा रहा था | लेकिन चौकी मोड़ के समीप महिला को प्रसव पीड़ा बहुत तेज हो गई थी, जिसे सहन करना बहुत ही मुश्किल था | फिर 108 एम्बुलेंस में तैनात इएमटी शुभम तोमर ने निर्णय लिया कि महिला का प्रसव एम्बुलेंस में ही करवाया जाए | जिसके बाद इएमटी शुभम तोमर ने चौकी मोड़ पर 108 एम्बुलेंस में ही महिला का सुरक्षित प्रसव करवा दिया | इस दौरान महिला व बच्चा दोनों स्वस्थ है | शुभम तोमर ने बताया कि रास्ते में महिला की तबियत बहुत खराब हो चुकी थी, इस दौरान उन्होंने यह निर्णय लिया और समिता का सफलतापूर्वक प्रसव करने में सफलता हासिल की | इस दौरान उनके साथ पायलट राजेश ठाकुर भी मौजूद थे | उसके बाद महिला और बच्चे को सिविल अस्पताल राजगढ़ पहुंचाया गया |

Himachal Darpan

Recent Posts

नारग की शराब कंपनी पर FSSAI का बड़ा एक्शन! 15 दिन के लिए लाइसेंस सस्पेंड, एक्सपायर्ड फ्लेवर समेत कई गंभीर खामियां मिलीं

ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…

23 hours ago

ननखड़ी के गाहन में दर्दनाक सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर; चालक की मौत, एक गंभीर

ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…

23 hours ago

सुक्खू सरकार में अचानक बड़ा बदलाव! दो मंत्रियों को मिली अहम विभागों की कमान, आखिर क्यों?

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…

1 day ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अटल टनल दौरे को लेकर तैयारियां तेज, कुल्लू में प्रशासन ने की व्यवस्थाओं की समीक्षा

आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…

2 days ago

छात्रों के लिए बड़ी राहत! 4 साल की यूजी के बाद 1 साल में मास्टर, इग्नू ने बदला उच्च शिक्षा का नियम

ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…

2 days ago

बाइक रोकी तो खुला चिट्टे का राज, 6.21 ग्राम हेरोइन बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…

3 days ago