मुख्य समाचार

2 जनवरी से 6 जनवरी तक मनाली में आयोजित किया जाएगा राष्ट्रीय स्तरीय विंटर कार्निवाल

मनाली (रेणुका गोस्वामी, संवाददाता),

2 जनवरी से 6 जनवरी तक मनाली में राष्ट्रीय स्तरीय विंटर कार्निवाल आयोजित किया जाएगा | मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू विंटर कार्निवाल का शुभारंभ करेंगे | यह जानकारी आज मनाली विधानसभा के विधायक एवं राष्ट्रीय स्तरीय विंटर कार्निवाल आयोजन समिति के अध्यक्ष भुवनेश्वर गौड़ ने विंटर कार्निवाल की तैयारी को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने कहा कि आपदा के बाद मनाली पर्यटकों के स्वागत के लिए पूरी तरह से तैयार है। उन्होंने कहा कि विंटर कार्निवाल आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य मनाली तथा कुल्लू जिला में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि इस विंटर कार्निवाल से पूर्व क्रिसमस डे से लेकर न्यू ईयर तक भीमनाली अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। ताकि यहां आने वाले पर्यटक प्रदेश सहित कुल्लू जिला की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर से परिचित हो सकें। उन्होंने कहा कि आयोजन को सफल बनाने के लिए इस दौरान माल रोड रंग बिरंगी लाइटों से सजाया जाएगा तथा पर्यटक को जिले की समृद्ध संस्कृति से रूबरू करवाने के लिए माल रोड पर एक स्टेज बनाया जाएगा जहां पर 25 दिसंबर क्रिसमस डे से रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे ।
विधायक भुनेश्वर गौड़ ने कहा कि मनाली विंटर कार्निवाल का मुख्य आकर्षण विंटर क्वीन रहेगा। जिसके लिए चंडीगढ़ सहित शिमला, कुल्लू तथा धर्मशाला में ऑडिशन लिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इसके अलावा वॉइस ऑफ कार्निवाल के ऑडिशन भी इन्हीं स्थानों पर लिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि आयोजन को सफल बनाने के लिए विभिन्न कमेटियों का गठन किया गया है ।उन्होंने कमेटी के सदस्यों से भी आग्रह किया कि वह अपनी जिम्मेवारियों का सही प्रकार से निर्वहन सुनिश्चित बनाए ताकि आयोजन को भव्य तरीके से आयोजित किया जा सके। उन्होंने कहा मनाली कार्निवाल के दौरान राम बाग व मॉलरोड पर दो स्टेज बनाये जायेगे। विंटर कार्निवाल की सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रदेश के कलाकारों को प्राथमिकता दी जाएगी तथा कलाकारों के चयन के लिए ऑडिशन आयोजित किए जाएंगे ।

उन्होंने कहा कि मनाली कार्निवाल में पूर्व की तरह इस बार भी महानाटी का आयोजन किया जाएगा तथा महिला मंडल द्वारा आकर्षक झांकियां निकाली जाएगी। उन्होंने कहा कि पूर्व की तरह इस वर्ष भी स्थानीय महिला मंडल की सदस्यों के लिए पारंपरिक वेशभूषा पर आधारित फैशन शो आयोजित किया जाएगा। ताकि यहाँ उपस्थित पर्यटक जिले की समृद्ध पहरावे से रुब रु हो सके। इस दौरान रेडक्रॉस के सहयोग से तम्बोला भी लगाया जायेगा। उन्होंने कहा कि यदि इस दौरान बर्फ गिरती है तो विंटर स्पोर्ट्स प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएगी। उन्होंने कहा कि सोलंग नाला में यदि बर्फ गिरती है तो स्कीग, पैराग्लाइडिंग व स्नो स्कल्पचर आदि प्रतियोगिताएं की जाएगी।

बैठक की कार्यवाही का संचालन मनाली विंटर कार्निवाल आयोजन समिति के उपाध्यक्ष एवं एसडीएम मनाली रमन शर्मा ने किया। उन्होंने विभिन्न विभागों विशेषकर लोकनिर्माण विभाग को सड़कों की मरमन्त करने व जल शक्ति विभाग को सुचारु रूप से पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित बनाने वनगर परिषद कुल्लू को सफाई व्यवस्था व सजावट का कार्य करने के निर्देश दिये।
बैठक में मनाली ब्लाक कांग्रेस के अध्यक्ष हरि चंद शर्मा, प्रदेश कांग्रेस समिति के महासचिव देवेंद्र नेगी व नवीन तंवर, डीएसपी केडी शर्मा सहित आयोजन समिति के पदाधिकारी व गैर सरकारी सदस्य  उपस्थित थे।

Himachal Darpan

Recent Posts

नारग की शराब कंपनी पर FSSAI का बड़ा एक्शन! 15 दिन के लिए लाइसेंस सस्पेंड, एक्सपायर्ड फ्लेवर समेत कई गंभीर खामियां मिलीं

ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…

21 hours ago

ननखड़ी के गाहन में दर्दनाक सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर; चालक की मौत, एक गंभीर

ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…

21 hours ago

सुक्खू सरकार में अचानक बड़ा बदलाव! दो मंत्रियों को मिली अहम विभागों की कमान, आखिर क्यों?

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…

1 day ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अटल टनल दौरे को लेकर तैयारियां तेज, कुल्लू में प्रशासन ने की व्यवस्थाओं की समीक्षा

आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…

2 days ago

छात्रों के लिए बड़ी राहत! 4 साल की यूजी के बाद 1 साल में मास्टर, इग्नू ने बदला उच्च शिक्षा का नियम

ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…

2 days ago

बाइक रोकी तो खुला चिट्टे का राज, 6.21 ग्राम हेरोइन बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…

3 days ago