मुख्य समाचार

अनुबंध कर्मचारियों के नियमितिकरण की तिथि 31 मार्च करने का कड़ा विरोध

शिमला (विकास शर्मा, ब्यूरो चीफ),

हिमाचल प्रदेश राजकीय भाषायी अध्यापक संघ ने हिमाचल प्रदेश सरकार से हाल ही में अनुबंध कर्मचारियों के नियमितिकरण की तिथि साल में मात्र एक ही बार 31 मार्च को करने का कड़ा विरोध किया है। संघ के राज्य अध्यक्ष हेमराज ठाकुर ने बताया कि यह सरकार और विभाग का एक अनुचित और अन्याययुक्त फैसला है, इसे सरकार को तुरन्त प्रभाव से वापिस लेना चाहिए। उन्होंने बताया कि इस फैसले से हजारों शिक्षकों और कई अन्य कर्मचारियों को पूर्व से मिल रहे लाभ से हाथ धोना पड़ेगा। हेमराज ने बताया कि सरकार इस फैसले को हल्के में न लें। हेमराज ठाकुर ने मुख्यमंत्री से निवेदन किया है कि इस सन्दर्भ में शिक्षा विभाग की सलाहों में न आए। यह फैसला सरकार को सकते में डाल सकता है क्योंकि इससे प्रदेश के तमाम अनुबध कर्मचारियों में खासा रोष फैल गया है और वे आगामी चुनावों में अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करेंगे। संघ के राज्य अध्यक्ष हेमराज ठाकुर, संस्थापक नरेंद्र कुमार शर्मा, सचिव अर्जुन सिंह, महिला मोर्चा अध्यक्ष मीरा देवी, संयोजक धनवीर सिंह, कोष प्रभारी डा ललित और सभी जिलों के प्रधानों और समस्त कार्यकर्णियों ने कड़ी आपत्ति जताते हुए अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है कि सरकार और विभाग को अनुबंध नियमितिकरण की नीति को और सुगमीकरण की ओर ले जाने का प्रयास करना चाहिए, न कि कर्मचारियों के लाभों को छीनने वाला बनाना चाहिए। इसलिए सरकार का यह फैसला बिलकुल भी उचित नहीं है। उन्होंने सामूहिक वक्तव्य में बताया कि इस सन्दर्भ में सरकार पुनः गहन विचार करे और जिस दिन जो कर्मचारी अनुबंध पर लगा हो उसी दिन दो साल का कार्यकाल पूरा होने पर नियमित होना चाहिए। संघ ने सरकार से मांग की है कि अनुबंध कर्मचारियों के साथ पूर्ण न्याय किया जाए।

Himachal Darpan

Recent Posts

नारग की शराब कंपनी पर FSSAI का बड़ा एक्शन! 15 दिन के लिए लाइसेंस सस्पेंड, एक्सपायर्ड फ्लेवर समेत कई गंभीर खामियां मिलीं

ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…

21 hours ago

ननखड़ी के गाहन में दर्दनाक सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर; चालक की मौत, एक गंभीर

ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…

22 hours ago

सुक्खू सरकार में अचानक बड़ा बदलाव! दो मंत्रियों को मिली अहम विभागों की कमान, आखिर क्यों?

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…

1 day ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अटल टनल दौरे को लेकर तैयारियां तेज, कुल्लू में प्रशासन ने की व्यवस्थाओं की समीक्षा

आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…

2 days ago

छात्रों के लिए बड़ी राहत! 4 साल की यूजी के बाद 1 साल में मास्टर, इग्नू ने बदला उच्च शिक्षा का नियम

ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…

2 days ago

बाइक रोकी तो खुला चिट्टे का राज, 6.21 ग्राम हेरोइन बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…

3 days ago