श्री रेणुका जी (हेमंत चौहान, संवाददाता),
हिमाचल प्रदेश के सिरमौर के संगड़ाह उपमंडल में एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया । हादसा, उस वक्त हुआ जब एक टिप्पर संगडाह से श्री रेणुका जी की तरफ आ रहा था। संगड़ाह से करीब 8 किलोमीटर दूर कालथ के नजदीक टिप्पर करीब 200 मीटर गहरी खाई में लु़ढ़क गया। हादसे के वक्त टिप्पर में चालक समेत चार व्यक्ति सफर कर रहे थे।
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक चार में से दो ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान कुलदीप (32) पुत्र चंदन गांव गनोग व जगदीश (45) पुत्र जालम सिंह ग्राम घाटों के रूप में हुई है। वहीं, रविंद्र (32) पुत्र नेतर सिंह ग्राम भूतमडी व राजेंद्र (46)पुत्र सही राम गांव रजाना गंभीर रूप से घायल हुए है। एसडीएम संगडाह सुनील कैथ और तहसीलदार संगडाह प्रोमिला धीमान ने मौके पर पहुंचकर मृतक के परिवार वालों को 25,000 और घायलों को ₹10,000 की फौरी राहत प्रदान की। वहीं पुलिस प्रशासन भी मौके पर पहुंचा और मामले को दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जा रही है। श्री रेणुका जी संगडाह मार्ग पहले ही हादसों की वजह से सुरक्षा में बना आ रहा है | सैकड़ो लोग इस सड़क में अपनी जान गंवा चुके हैं | कई घरों के चिराग बुझ गए हैं, परंतु प्रशासन द्वारा अभी भी इस सड़क मार्ग की सुध नहीं ली गई है | अधिकतर जगहों पर क्रश बैरियर न होने की वजह से और सड़क तंग होने की वजह से कई मर्तबा इस तरह की दुर्घटनाएं होती आ रही है। अब देखना यह है कि आखिर कब प्रशासन जागेगा और इसकी तरफ कोई ठोस कदम उठाएगा।
ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…
ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…
आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…
ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…
ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…