मुख्य समाचार

शारीरिक शिक्षक संघ की बैठक में सुखदेव भारद्वाज को प्रधान, पुष्पेन्द्र ठाकुर को चुना सचिव

राजगढ़ (ब्यूरो रिपोर्ट),

रविवार को राजगढ़ में शारीरिक शिक्षक संघ की एक बैठक का आयोजन किया गया | राजगढ़ खण्ड के लगभग 25 शारीरिक शिक्षको ने बैठक में हिस्सा लिया | बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस मौके पर सुखदेव भारद्वाज को प्रधान तथा पुष्पेन्द्र ठाकुर को सचिव बनाया गया। वहीं रेखा ठाकुर, रामलाल सूर्या व रविन्द्र कुमार को कार्यकारिणी का सदस्य नियुक्त किया गया | शारीरिक शिक्षक संघ राजगढ में सलाहाकार सुषमा देवी व सुरेश ठाकुर को नियुक्त किया गया। वहीं सुमनलता को कोषाध्यक्ष, सुरेन्द्र कुमार को मिडिया प्रभारी व ओमप्रकाश ठाकुर को शारीरिक शिक्षक संघ राजगढ़ का प्रवक्ता नियुक्त किया गया। जानकारी देते हुए संघ के मिडिया प्रभारी सुरेन्द्र कुमार ने कहा कि बैठक के अंत में नवर्निवाचित अध्यक्ष सुखदेव भारद्वाज ने सभी शारीरिक शिक्षको का धन्यवाद किया और उन्हें आश्वाससन दिया कि वह संघ के लिए दिन रात काम करेंगे |

Himachal Darpan

Recent Posts

मानसून को लेकर हिमाचल हाई अलर्ट, मुख्य सचिव ने जिला प्रशासन को दिए सतर्क रहने के निर्देश

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। हिमाचल प्रदेश में मानसून के दौरान संभावित प्राकृतिक आपदाओं को देखते हुए…

4 hours ago

गुस्से में पति ने पत्नी के सिर पर किया भारी वस्तु से वार, मौके पर मौत

ब्यूरो रिपोर्ट । बद्दी। पुलिस थाना बरोटीवाला के तहत भटौली खुर्द में किराए के मकान…

18 hours ago

800 लोगों की डाक दबाकर बैठा था डाकिया, कमरे से मिले कॉल लेटर और ATM कार्ड

ब्यूरो रिपोर्ट। हमीरपुर। अगर आप भी लंबे समय से अपनी जरूरी डाक, नौकरी के कॉल…

23 hours ago

तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया, दर्दनाक हादसे में 42 वर्षीय व्यक्ति की मौत

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ उपमंडल के गिरीपुल में स्थित हरि ओम गोशाला के समीप सहानी…

2 days ago

भारी बारिश से हरिपुरधार में जनजीवन प्रभावित, 12 मुख्य सड़कें बंद; युद्ध स्तर पर बहाली में जुटा विभाग

हरिपुरधार ( दीपांशु शर्मा , संवाददाता ), हरिपुरधार, 21 जुलाई। हरिपुरधार और आसपास के क्षेत्रों…

2 days ago