मुख्य समाचार

सुंदरनगर की रहने वाली 27 वर्षीय सुष्मिता शर्मा बनी सिविल जज

मंडी/सुंदरनगर (नितेश सैनी),

राज्य लोक सेवा आयोग ने न्यायिक सेवा की संयुक्त परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए है | जिसमे सुंदरनगर की रहने वाली 27 वर्षीय सुष्मिता शर्मा ने सफलता हासिल की है। सुष्मिता अब सिविल जज होंगी। सुंदरनगर उपमंडल के महादेव की रहने वाली सुष्मिता ने पहले ही प्रयास में यह कामयाबी हासिल की है। अब तक वह एसिस्टेंट लीगल ऐड कांउसल पद पर मंडी में सेवाएं दे रही थीं। सुष्मिता ने अपनी इस कामयाबी का श्रेय पिता रवि कुमार गौड और माता नीना देवी को दिया है। सिविल जज के पद पर चयन होने से सुष्मिता काफ़ी खुश हैं। और घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। इसी कड़ी में शनिवार को प्रदेश भाजपा भाजपा सचिव एवं विधायक विनोद कुमार, विधायक हंसराज व संगठनात्मक जिला सुंदरनगर युवा मोर्चा अध्यक्ष उत्कर्ष चौधरी ने सुष्मिता शर्मा के घर पहुंच कर उन्हें सम्मानित किया व मिठाई खिलाकर बधाई दी। और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। सुष्मिता शर्मा की शिक्षा सुंदरनगर के एक निजी स्कूल से हुए है। इसके उपरांत वर्ष 2019 में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला से लॉ की और वर्ष 2022 में एलएलएम की पढ़ाई पूरी की। सुष्मिता का कहना है कि इस सफलता से उन्हें जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। वह इस मुकाम को हासिल कर काफी खुश हैं।

Himachal Darpan

Recent Posts

प्रदेश में सप्ताहभर साफ रहेगा मौसम, बारिश-बर्फबारी के आसार खत्म

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। प्रदेश में खिल रही धूप के बीच पूरे सप्ताह मौसम साफ और…

2 hours ago

राजगढ़ उपमंडल के हाब्बन सेरटी में कच्चे टैंक में मिला व्यक्ति का शव

निशेष शर्मा संवाददाता राजगढ़। राजगढ़ उपमंडल के अंतर्गत हाब्बन क्षेत्र के सेरटी गांव में आज…

23 hours ago

महाशिवरात्रि पर सराज में दर्दनाक हादसा: खाई में गिरी जीप, तीन युवकों की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट सराज क्षेत्र में महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर एक भीषण सड़क हादसे ने…

1 day ago

भल्लू के पास मिक्सचर में बाजू आने से 15 बर्षीय की मौत

झंडूता (जीवन सिंह ,संवाददाता ), झंडूता उपमंडल के पुलिस थाना तलाई के अंतर्गत आने वाले…

2 days ago

नगर परिषद नाहन में स्वच्छता कार्यशाला आयोजित, कचरा पृथक्करण और स्वच्छ सर्वेक्षण पर दिया गया विशेष जोर

नाहन (संध्या कश्यप,संवाददाता ), नाहन नगर परिषद के मीटिंग हॉल में आज शहरी विकास विभाग,…

3 days ago

“किसी को उपहार, किसी को फटकार – यह तो न करो सरकार!”

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ), ग्रामीण क्षेत्रों में खोले जाएँ CBSE स्कूल – राजकीय भाषाई…

3 days ago