Uncategorized

शारीरिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष सीमा गुप्ता शिक्षा विभाग से हुए सेवानिवृत्ति

राजगढ़ (निशेष शर्मा, संवाददाता),

शारीरिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष सीमा गुप्ता राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दूधम मतियाना में अपना 27 वर्ष का कार्यकाल पूरा कर के शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्ति हुए | इस अवसर पर एसएमसी के सभी लोग, स्थानीय पंचायत के सभी लोग और विद्यालय प्रबंधन समिति के सभी सदस्य गण विद्यालय के सभी अध्यापको ने उनके जीवन के अमूल्य कार्य की सराहना की और कहा कि उनकी कमी इस विद्यालय को हमेशा खलती रहेगी | सभी लोगों ने आश्रुपूर्ण विधिवत् विदाई की | उनके इस 27 वर्षीय कार्यकाल में स्थानीय विद्यालय के कई बच्चों ने जिला स्तरीय, राज्य स्तरीय और राष्ट्रीय स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लिया | सीमा गुप्ता को बेदाग छवि और सेवा निवृत्ति की हार्दिक शुभकामनाएं सभी ने उनके उज्जवल भविष्य उत्तम स्वास्थ्य सुख समृद्धि दीर्घायु की कामना की | इस अवसर पर स्थानीय स्कूल की प्रधानाचार्य प्रदीप कौर, सभी अध्यापक वर्ग, एसएमसी अध्यक्ष एवं सदस्य गण, रवींद्र वर्मा, अन्य स्थानीय लोग, देवेंद्र चौहान अध्यक्ष हिमाचल राजकीय अध्यापक संघ राजगढ़, ओम प्रकाश शारीरिक शिक्षक राजगढ़, कुशल दत्त भाषा अध्यापक, अनिल चौहान, जितेंद्र वर्मा अन्य लोग उपस्थित रहे |

Himachal Darpan

Recent Posts

हिमाचल में 29 सितंबर तक बारिश का दौर, 30 सितंबर से मौसम साफ होने की संभावना;

ब्यूरो रिपोर्ट किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के…

15 hours ago

बाल कटवाने गया था अरुण कुमार, फिर कहां हुआ गायब? CCTV में दिखा आखिरी बार, अब तलाश में जुटे परिजन

ब्यूरो रिपोर्ट। ज्वालामुखी। गुम्मर निवासी अरुण कुमार के अचानक लापता होने का मामला सामने आया…

18 hours ago

किन्नौर की चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी, हिमाचल में बारिश का अलर्ट; सिरमौर में ऑरेंज चेतावनी

ब्यूरो रिपोर्ट मौसम विभाग के शिमला केंद्र के अनुसार, प्रदेश में 29 सितंबर तक कई…

2 days ago

सरकारी CBSE स्कूलों में शिक्षक भर्ती पर हाईकोर्ट का अहम फैसला, CTET पास अभ्यर्थी भी पात्र

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति को…

2 days ago

घास काटते समय ढांक से गिरी 60 वर्षीय बीना देवी, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। जिला चंबा की ग्राम पंचायत रजेरा के कैथारी भूई गांव में घास…

2 days ago

पच्छाद के काहन में हादसा, कार-बाइक की टक्कर में युवक की मौत

संध्या कश्यप नाहन। पच्छाद उपमंडल के काहन गांव के पास शुक्रवार देर रात हुए सड़क…

3 days ago