सराहां (अशोक चौहान, संवाददाता),
जिला सिरमौर के पच्छाद उपमंडल में वीरवार देर शाम करीब 7:30 बजे पिकअप नंबर एचपी 13-0648 दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस पिकअप हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक घायल व्यक्ति हुआ है, जिसे सराहां सिविल अस्पताल से रात को ही डॉक्टर वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल नाहन में रेफर किया गया है। पच्छाद पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार शादी समारोह से वापिस लौट रहे जामुन की सेर पंचायत के राज्यों गाँव के धनवीर सिंह और अशोक कुमार अपनी पिकअप में जयहर से सराहां की ओर आ रहे थे, तभी जयहर से कुछ ही दूरी पर आकर पिकअप अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। जिसके चलते पिकअप चालक अशोक कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि पिकअप की चपेट में आने से धनवीर सिंह पुत्र मेहर सिंह निवासी राज्यों ने अस्पताल पहुंचने से पहले दम तोड़ दिया। स्थानीय ग्रामीणों ने हादसे के घायलों को अपने वाहनों से सिविल अस्पताल सराहां पहुंचाया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद पिकअप चालक अशोक कुमार को नाहन रेफर कर दिया गया। जबकि धनवीर सिंह को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पच्छाद पुलिस ने शुक्रवार सुबह शव का पोस्टमार्टम कर अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया। वही पच्छाद पुलिस ने विभिन्न धाराओं में दुर्घटना का मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है। उधर डीएसपी राजगढ़ अरुण कुमार मोदी ने पिकअप हादसे में एक व्यक्ति की मौत और एक व्यक्ति की घायल होने की पुष्टि की है।
शिमला ( विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), शिमला के थाना पूर्व में दर्ज चोरी…
शिमला ( विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), शिमला के अन्नाडेल क्षेत्र में 12वीं कक्षा…
ऊना ( अक्की रतन , संवाददाता ), हिमाचल प्रदेश में चलाए जा रहे “नशा मुक्त…
ददाहू ( हेमंत चौहान , संवाददाता ), हिमाचल प्रदेश के टटियाना गांव में पंचायत गठन…
(ब्यूरो रिपोर्ट ) हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा सोमवार को घोषित किए गए 12वीं…
शिमला ( विकास शर्मा , ब्यूरो रिपोर्ट ) पीएम श्री राजकीय कन्या उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक…