Categories: Uncategorized

राजकीय महाविद्यालय सोलन के छात्रों ने जिला स्तरीय क्विज में प्राप्त किया प्रथम स्थान

(ब्यूरो रिपोर्ट सोलन)


जेपी यूनिवर्सिटी ऑफ़ इनफर्मेशन टेक्नोलॉजी वाकनाघाट में हिमाचल प्रदेश आबकारी एवं कराधान विभाग द्वारा 25 नवंबर को जीएसटी पर एक जिला स्तरीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इस प्रतियोगिता में जिला सोलन के विभिन्न महाविद्यालय से आई टीमों ने भाग लिया । राजकीय महाविद्यालय सोलन का प्रतिनिधित्व बीए तृतीय वर्ष के छात्र अनुराग और बीकॉम तृतीय वर्ष की छात्रा तान्या ने किया । कड़े मुकाबले में अनुराग और तान्या की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त कर नकद पुरस्कार और ट्रॉफी पर कब्जा किया ।

महाविद्यालय की प्राचार्य डॉक्टर रीटा शर्मा ने विजेताओं को बधाई दी और छात्रों के यथोचित मार्गदर्शन और सहयोग के लिए प्रोफेसर निवेदिता पाठक और प्रोफेसर गीतिका ठाकुर की सराहना की । साथ ही उन्होंने विजेताओं को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी।

Himachal Darpan

Recent Posts

दिवाली पर हिमाचल पुलिस की 112 सेवा का रिकॉर्ड, एक दिन में संभालीं 586 आपात घटनाएं; 187 जगह लगी आग

ब्यूरो रिपोर्ट । दीपावली के त्योहार के दौरान जहां पूरा प्रदेश रोशनी और खुशियों में…

18 hours ago

पटाखे जलाने को लेकर खूनी संघर्ष, थार से कुचलकर पति-पत्नी की हत्या; दिवाली की खुशियां मातम में बदलीं

ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश के ऊना जिले में दिवाली की रात पटाखे जलाने को लेकर हुआ…

23 hours ago

पच्छाद में दर्दनाक हादसा: गौशाला में आग से जिंदा जले 11 पशु, 500 घास के पूले भी राख

ब्यूरो रिपोर्ट । जिला सिरमौर के पच्छाद उपमंडल की लाना बाका पंचायत के चनालग गांव…

1 day ago

बद्दी में जुए के अड्डे पर पुलिस की बड़ी रेड, 10 जुआरी रंगे हाथों गिरफ्तार; मौके से 9.18 लाख रुपये बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में जुआ और सट्टे के अवैध कारोबार के खिलाफ जिला…

2 days ago

धारली के पास 500 मीटर गहरी खाई में गिरा ट्रक, चालक की मौके पर मौत, एक गंभीर घायल

निशेष शर्मा राजगढ़ जिला सिरमौर के राजगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत सनौरा नेरी पुल सड़क…

3 days ago