राजनीति

आखिर कब गोबर खरीदना शुरू करेगी कांग्रेस सरकार

शिमला (विकास शर्मा, ब्यूरो चीफ),

हिमाचल प्रदेश में पशुपालक अब इस दिन का इंतजार कर रहे हैं कि आखिर कब कांग्रेस सरकार उनसे 2 रुपए प्रति किलो के हिसाब से गोबर खरीदेगी और कब रोजाना उनका 10 लीटर दूध खरीद जाएगा। कांग्रेस सरकार ने झूठी गारंटी देकर सत्ता तो हथिया ली। लेकिन झूठे वादों पर आखिर कब तक वह टिके रहेंगे। प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष एवम पूर्व शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आज सोशल मीडिया में भी कांग्रेस पार्टी व उनके नेता आम जनता के गुस्से का शिकार हो रहे हैं। आम जनता कांग्रेस सरकार की झूठी गारंटी को आज जान चुकी है और सरकार से जनता खुले मंच से भी इस सवाल को पूछ रही है कि आखिर कब कांग्रेस सरकार अपनी इन गारंटीयों को पूरा करेगी। प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष एवम पूर्व शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर ने कहा कि आज ना तो महिलाओं के खाते में हर महीने ₹1500 आए और ना ही प्रदेश में 300 यूनिट बिजली फ्री की गई। बल्कि सरकार की गलत नीतियों के चलते हिमाचल प्रदेश की आर्थिकी को भी नुकसान पहुंचा है।

प्रदेश सरकार के द्वारा जो बाहरी राज्यों के वाहनों पर गलत तरीके से टैक्स बढ़ाया गया। उस कारण हिमाचल प्रदेश के पर्यटन स्थल आज सूने पड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि बागवान ही अपने फलों की कीमत तय करेंगे। यह दोनों गारंटी भी अभी तक सरकार के द्वारा पूरी नहीं की गई है और ना ही प्रदेश में युवाओं के लिए भी 680 करोड रुपए के स्टार्टअप फंड को शुरू किया गया। युवाओं को प्रदेश में रोजगार देना तो दूर बल्कि उनके रोजगार को छीनने का प्रयास भी कांग्रेस सरकार के द्वारा किया गया। आज सरकार के गलत नीतियों के चलते युवा सड़कों पर बेरोजगार घूम रहे हैं। गोविंद ठाकुर का कहना है कि अपनी झूठी गारंटी में कांग्रेस ने कहा था कि हर विधानसभा में चार अंग्रेजी मीडियम स्कूल खोले जाएंगे। यह सब बातें आज धरातल पर कहीं भी नजर नहीं आ रही है और कांग्रेस के नेता सिर्फ सत्ता सुख भोगने में लगे हुए हैं। पूर्व मंत्री गोविंद ठाकुर का कहना है कि इसके अलावा मोबाइल क्लीनिक के माध्यम से हर गांव में मुफ्त इलाज करने की बात कही गई थी। आज प्रदेश की जनता कांग्रेस के नेताओं से गारंटी पूरी करने के बारे में सवाल पूछ रही है। तो वह जनता को फिर से ठगने में लगे हुए हैं कि आगामी 5 सालों के भीतर इन सभी गारंटी को पूरा किया जाएगा। लेकिन अब हिमाचल की जनता इस बात को जान चुकी है कि कांग्रेस सत्ता हथियाना के लिए किसी भी स्तर की राजनीति कर सकती है। अब इसका खामियाजा कांग्रेस को लोकसभा चुनाव में भुगतना होगा।

Himachal Darpan

Recent Posts

नारग की शराब कंपनी पर FSSAI का बड़ा एक्शन! 15 दिन के लिए लाइसेंस सस्पेंड, एक्सपायर्ड फ्लेवर समेत कई गंभीर खामियां मिलीं

ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…

3 days ago

ननखड़ी के गाहन में दर्दनाक सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर; चालक की मौत, एक गंभीर

ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…

3 days ago

सुक्खू सरकार में अचानक बड़ा बदलाव! दो मंत्रियों को मिली अहम विभागों की कमान, आखिर क्यों?

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…

3 days ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अटल टनल दौरे को लेकर तैयारियां तेज, कुल्लू में प्रशासन ने की व्यवस्थाओं की समीक्षा

आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…

4 days ago

छात्रों के लिए बड़ी राहत! 4 साल की यूजी के बाद 1 साल में मास्टर, इग्नू ने बदला उच्च शिक्षा का नियम

ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…

4 days ago

बाइक रोकी तो खुला चिट्टे का राज, 6.21 ग्राम हेरोइन बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…

5 days ago