राजगढ़ (निशेष शर्मा, संवाददाता),
देवठी मझगांव वार्ड से जिला परिषद सदस्य विनय भगनाल ने लोजला में 3 दिन से चल रहे मेले के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की | इस मेले का मुख्य आकर्षण कबड्डी प्रतियोगिता रही, इस प्रतियोगिता में क्षेत्र की लगभग 30 टीमों ने भाग लिया | इस उपलक्ष पर विनय भगनाल ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि यह मेले लोगों को एक दूसरे के साथ मेलजोल और प्यार बढ़ाने के प्रतीक होते हैं | उन्होंने कहा कि ऐसे मेलों में कबड्डी प्रतियोगिताएं युवाओं में खेल की और अपनी रुचि को बढ़ाने में सहायता करती है और यह खेल उन्हें नशे से दूर रखता है | इस उपलक्ष पर उनके साथ पूर्व में भारतीय कबड्डी टीम के खिलाड़ी और कप्तान अजय ठाकुर बिडियो राजगढ़ तपेंद्र नेगी, राजीव, कविराज, अनिल, सुरेश कपिल, संदीप, अमन, दिनेश, सौरव इत्यादि लोग उपस्थित रहे हैं |
ब्यूरो रिपोर्ट। कालाअंब। पुलिस थाना कालाअंब के तहत खैर वाला, विक्रमबाग में लड़ाई-झगड़े और मारपीट…
ब्यूरो रिपोर्ट। कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में शराब ठेकों पर निर्धारित कीमत से…
ब्यूरो रिपोर्ट। नाहन। सिरमौर पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी, जुआ, मारपीट और अन्य मामलों…
निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को…
ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। इरावती होटल में चल रही गोल्ड एग्जीबिशन के दौरान सोने की शुद्धता…
ब्यूरो रिपोर्ट। राजगढ़/पच्छाद। पुलिस थाना पच्छाद की टीम ने बडू साहिब के बखरोटी क्षेत्र में…