मुख्य समाचार

युवक मंडल भलोना ने किया नई कार्यकारिणी का गठन

राजगढ़ (निशेष शर्मा, संवाददाता),
दिवाली के पावन अवसर पर युवक मंडल भलोना ने सोमवार को नव कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें नरेंद्र भारद्वाज को युवक मंडल भलोना का अध्यक्ष एवं सुरेश भारद्वाज को सचिव का दायित्व दिया गया । युवक मंडल भलोना द्वारा हर वर्ष नव कार्यकारिणी का गठन किया जाता है, जिसमे युवक मंडल भलोना के सदस्यों को विभिन्न दायित्व दिए जाते हैं। सोमवार को पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर नव कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें युवक मंडल भलोना के अध्यक्ष का दायित्व नरेंद्र भारद्वाज को दिया गया तथा सचिव का दायित्व सुरेश भारद्वाज को दिया गया। युवक मंडल भलोना के नव कार्यकारिणी में अन्य भी दायित्व दिए गए जिसमें उपाध्यक्ष का दायित्व प्रकाश शर्मा कोषाध्यक्ष का दायित्व प्रकाश चंद और मीडिया प्रभारी का दायित्व पंकज शर्मा को दिया गया। युवक मंडल के पुरानी कार्यकारिणी के अध्यक्ष कुलदीप भारद्वाज और सचिव रोहित शर्मा ने युवक मंडल भलोना को नई दिशा में ले जाने का प्रयास किया उन्होंने अपने कार्यकाल के समय विभिन्न कार्यक्रम ग्राम पंचायत के स्तर में किए गए तथा विभिन्न जागरूकता अभियान चलाए गए जिससे युवक मंडल को एक नई दिशा मिली। अपने स्थापना से लेकर आज तक युवक मंडल ने समाज हित में अनेकों कार्यों को करने का प्रयास किया है।

युवक मंडल भलोना के अध्यक्ष नरेंद्र भारद्वाज ने कहा कि युवक मंडल भलोना जिस प्रकार से समाज हित में कार्य करता है मैं भी उसी प्रकार से समाज हित में कार्य करने का पूर्ण प्रयास करूंगा तथा युवक मंडल को उन्नति के पद पर ले जाने का पूर्ण प्रयास करूंगा। युवक मंडल भलोना के सचिव सुरेश भारद्वाज ने कहा कि युवक मंडल भलोना समाज में फैल रहे नशे के प्रभाव को कम करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम तथा जागरूकता अभियान चलने का प्रयास करेंगे तथा समाज में फैल रहे नशे के प्रभाव को कम करने का प्रयास करेंगे। इस बैठक में विभिन्न प्रकार की चर्चा की गई जिसमें की वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने भी अपने विचार प्रकट किए और युवक मंडल भलोना के आगामी कार्य क्या रहेंगे इस विषय में भी चर्चा की गई। युवक मंडल भलोना इस दिवाली में किया कार्यक्रम करेंगे उसे विषय में भी चर्चा की गई।

Himachal Darpan

Recent Posts

जमीन पर काम करने से रोका तो बिगड़ा मामला, महिला से मारपीट और कपड़े फाड़ने का आरोप

ब्यूरो रिपोर्ट। कालाअंब। पुलिस थाना कालाअंब के तहत खैर वाला, विक्रमबाग में लड़ाई-झगड़े और मारपीट…

9 hours ago

155 की बीयर के लिए मांगे 230, ग्राहक ने उठाया ऐसा कदम कि ठेका संचालक पर पड़ा भारी!

ब्यूरो रिपोर्ट। कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में शराब ठेकों पर निर्धारित कीमत से…

12 hours ago

सिरमौर में पुलिस का शिकंजा: 19.44 ग्राम चिट्टा बरामद, दो गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट। नाहन। सिरमौर पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी, जुआ, मारपीट और अन्य मामलों…

14 hours ago

राजगढ़ में चिट्टा तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई, ट्रक से 3.17 ग्राम हेरोइन बरामद; दो गिरफ्तार

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को…

3 days ago

चंबा में गोल्ड टेस्टिंग मशीन पर उठे सवाल, 24 कैरेट के कड़े को 22 कैरेट बताने पर मचा बवाल

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। इरावती होटल में चल रही गोल्ड एग्जीबिशन के दौरान सोने की शुद्धता…

4 days ago

बडू साहिब में जुए का भंडाफोड़, ताश की बाजी लगाते 7 दबोचे; 75,390 रुपये बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। राजगढ़/पच्छाद। पुलिस थाना पच्छाद की टीम ने बडू साहिब के बखरोटी क्षेत्र में…

4 days ago