मुख्य समाचार

पीएम मोदी की केंद्र सरकार में वंचितों की सेवा सर्वोपरि माना : जयराम

शिमला (विकास शर्मा, ब्यूरो चीफ),

भाजपा प्रदेश अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक भाजपा मुख्यालय दीप कमल चक्कर शिमला में आयोजित हुई। इस बैठक की अध्यक्षता मोर्चा अध्यक्ष राकेश डोगरा द्वारा की गई। बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, पूर्व भाजपा अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप एंव महामंत्री बिहारी लाल शर्मा विशेष रूप में उपस्थित रहे। भाजपा प्रदेश महामंत्री बिहारी लाल शर्मा ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर अनुसूचित जाति मोर्चा ने अपनी कमर कस ली है। मोर्चे को बुथ स्तर तक मजबूत करने की कार्य योजना तैयार हो चुकी है और मोर्चा किस प्रकार से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार की उपलब्धियां एवं नीतियों को बूथ स्तर तक ले जाएगा, उसके ऊपर भी पूर्ण चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर अनुसूचित जाति मोर्चा जन जागरण अभियान भी चलाएगा। बड़ी जल्दी ही हिमाचल प्रदेश में केंद्र सरकार द्वारा एलईडी वाहनों को भेजा जाएगा, जो विधानसभा क्षेत्र में चलेगी। उनके माध्यम से भी केंद्र सरकार की उपलब्धियां का प्रचार धरातल पर किया जाएगा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने अनुसूचित जाति वर्ग के लिए अनेकों योजनाओं का निर्माण किया है। इनका घर-घर तक पहुंचाने का कार्य हमें करना है इसके लिए अनुसूचित जाति मोर्चा के सभी पदाधिकारी पूर्ण रूप से कार्य करेंगे। केंद्र साकार ने खाद्य सुरक्षा, स्वच्छ पेयजल, बिजली कनेक्शन, एलपीजी सिलेंडर तक पहुंच, गरीबों के लिए आवास, विश्वसनीय स्वास्थ्य देखभाल की दृष्टि से अद्भुत काम किया है।

सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में अनुसूचित जाति मोर्चा अच्छा कार्य कर रहा है और आगामी लोकसभा चुनाव में भी यह मोर्चा अग्रिम भूमिका निभाएगा। पूरे प्रदेश में अनुसूचित जाति मोर्चा बूथ तक कार्य कर रहा है और आने वाले समय में इसके परिणाम हमेशा देखने को मिलेंगे। केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही विकसित भारत संकल्प यात्रा से अब वंचित वर्ग को बड़ा लाभ मिलेगा। 25 जनवरी, 2024 तक देश भर में यह यात्रा चलेगी जिससे अनेकों योजनाओं का तत्काल लाभ सभी को प्राप्त होगा। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा की पीएम मोदी की केंद्र सरकार में वंचितों की सेवा सर्वोपरि माना गया है। छात्रवृत्ति प्राप्त करने वाले 58 प्रतिशत छात्र अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़े वर्ग से है। पीएम फसल बीमा योजना में 71 प्रतिशत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़े वर्ग के किसान लाभान्वित हुए है। मुद्रा योजना के अंतर्गत 40 करोड़ लाभार्थी में से 51 प्रतिशत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़े वर्ग से है। पीएम मोदी जी का एक ही प्रयास है सबका साथ-सबका विकास।

Himachal Darpan

Recent Posts

जमीन पर काम करने से रोका तो बिगड़ा मामला, महिला से मारपीट और कपड़े फाड़ने का आरोप

ब्यूरो रिपोर्ट। कालाअंब। पुलिस थाना कालाअंब के तहत खैर वाला, विक्रमबाग में लड़ाई-झगड़े और मारपीट…

9 hours ago

155 की बीयर के लिए मांगे 230, ग्राहक ने उठाया ऐसा कदम कि ठेका संचालक पर पड़ा भारी!

ब्यूरो रिपोर्ट। कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में शराब ठेकों पर निर्धारित कीमत से…

12 hours ago

सिरमौर में पुलिस का शिकंजा: 19.44 ग्राम चिट्टा बरामद, दो गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट। नाहन। सिरमौर पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी, जुआ, मारपीट और अन्य मामलों…

14 hours ago

राजगढ़ में चिट्टा तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई, ट्रक से 3.17 ग्राम हेरोइन बरामद; दो गिरफ्तार

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को…

3 days ago

चंबा में गोल्ड टेस्टिंग मशीन पर उठे सवाल, 24 कैरेट के कड़े को 22 कैरेट बताने पर मचा बवाल

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। इरावती होटल में चल रही गोल्ड एग्जीबिशन के दौरान सोने की शुद्धता…

4 days ago

बडू साहिब में जुए का भंडाफोड़, ताश की बाजी लगाते 7 दबोचे; 75,390 रुपये बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। राजगढ़/पच्छाद। पुलिस थाना पच्छाद की टीम ने बडू साहिब के बखरोटी क्षेत्र में…

4 days ago